
भारत-रूस की दोस्ती होगी और दमदार... पुतिन के दौरे से चीन–पाकिस्तान के मंसूबों को लगेगा बड़ा झटका
AajTak
राष्ट्रपति पुतिन दो दिवसीय दौर पर भारत आने वाले हैं. यह दौरा दोनों देशों के लिए बेहद अहम होने जा रहा है. मोदी–पुतिन मुलाकात को वैश्विक कूटनीति में भारत की रणनीतिक स्वायत्तता का बड़ा संकेत माना जा रहा है. इस मुलाक़ात से चीन-पाकिस्तान को कड़ा संदेश जाएगा.
9 मई की रात... पाकिस्तान का सबसे बड़ा दांव पर भारत ने जवाबी चाल चली. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सुरक्षा बलों ने S-400 सिस्टम की मदद से वो कर दिखाया, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया. पाकिस्तान की हजारों मिसाइलें और ड्रोन हवा में ही तबाह हो गए, और भारत की सीमा रही पूरी तरह सुरक्षित रहा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में इस घटना का पूरा ब्योरा देते हुए बताया था कि पाकिस्तान ने उस रात करीब 1000 मिसाइलें और ड्रोन भारत की ओर दागने की कोशिश की थी. यह हमला अगर कामयाब होता, तो बड़े शहरों में भारी तबाही होती.
लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम, खासकर S-400 की बदौलत, पाकिस्तानी हथियारों को सीमा पार किए बगैर ही मार गिराया गया. भारत ने ये सब कुछ बिना अपने विमान पाकिस्तान की सीमा में भेजे किया - यानी डिफेंस से ऑफेंस का परफेक्ट उदाहरण.
S-400 बनाम S-500: अंतर और जरूरत
S-400 सिस्टम - भारत की ढाल बन गया. रूस से करीब 40 हजार करोड़ रुपये में खरीदे गए इस अत्याधुनिक सिस्टम ने पाकिस्तान के कई एयरबेस के पास उड़ रहे उसके फाइटर जेट को भी गिरा दिया. इसका असर यह हुआ कि पाकिस्तान की ओर से एक भी मिसाइल भारत की ज़मीन तक नहीं पहुंच पाई. इसने साबित कर दिया कि भारत के पास अब सिर्फ सुरक्षा नहीं, बल्कि जवाबी क्षमता भी है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “S-400 ने हमारी सुरक्षा को नए स्तर पर पहुंचाया है. यह नया भारत है, जो किसी के आगे झुकता नहीं और अपने नागरिकों की सुरक्षा से कभी समझौता नहीं करता.”

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










