
भारत, रूस और चीन मिलकर बदलेंगे वैश्विक धुरी? SCO समिट पर टिकीं दुनिया की निगाहें
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात साल बाद चीन के तिआनजिन में SCO शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. मोदी, सम्मेलन के इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. यह दौरा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 50% टैरिफ के बीच भारत की कूटनीतिक रणनीति को दर्शाता है.
लाल कालीन बिछी, स्वागत की घंटियां बजीं, और दुनिया की नजरें टिकीं चीन के तिआनजिन पर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात साल बाद चीन की धरती पर कदम रखा है. यह कोई साधारण दौरा नहीं बल्कि वह मंच है जहां न केवल एशिया, बल्कि वैश्विक सत्ता संतुलन की नई इबारत लिखी जा रही है. शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, चीन के तिआनजिन पहुंचे तो उनका ग्रैंड वेलकम हुआ.
प्रधानमंत्री के तिआनजिन के एक होटल में पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. भारतीय प्रवासियों ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए. वहीं चीनी कलाकारों ने पीएम मोदी के सामने भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य का प्रदर्शन किया. एससीओ समिट से इतर पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन के दिसंबर में प्रस्तावित भारत दौरे पर भी चर्चा होगी.
यह भी पढ़ें: पुतिन से मुलाकात से पहले पीएम मोदी ने जेलेंस्की से की बात, कहा- यूक्रेन में शांति बहाली के हर प्रयास में समर्थन देगा भारत
US टैरिफ के बीच भारत की कूटनीति बिसात
पीएम मोदी का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब पूरी दुनिया अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ नीतियों से जूझ रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ के बाद पीएम मोदी के इस चीन दौरे से भारत ने कूटनीति की नई बिसात बिछाई है. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ वन-टू-वन मीटिंग और पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता से तय होगा कि दुनिया की धुरी क्या होगी. अमेरिका और यूरोप इस ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं. पीएम मोदी का ये दौरा सिर्फ एक बहुपक्षीय बैठक तक सीमित नहीं है. इसमें छिपा है दुनिया की कूटनीति का नया अध्याय.
यूक्रेन युद्ध ने पूरी दुनिया को दो खेमों में बांट दिया है. रूस से पश्चिम दूर जा चुका है. अमेरिका के साथ पहले से ही छत्तीस का आंकड़ा रहा है. ऐसे में SCO के मंच से रूस, भारत और चीन, अमेरिका और यूरोप दोनों को बड़ा संदेश देने में कामयाब हो सकते हैं. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती. पुतिन और मोदी की मुलाकात भी तय है. वहीं, पीएम मोदी और शी जिनपिंग की वन-टू-वन मीटिंग पर दुनिया की नजर होगी. दोनों नेता चीनी धरती पर 7 साल बाद आमने-सामने होंगे.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







