
भारत रंग महोत्सव 2025: मंच पर बहे 'बिदेसिया' के आंसू तो जीवंत हो उठा प्रवासी मजदूरों का दर्द
AajTak
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) और हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (हुड्को) ने लोक एवं शास्त्रीय नाट्य कला को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता किया. इस पर एनएसडी के निदेशक चित्तरंजन त्रिपाठी और हुड्को के क्षेत्रीय प्रमुख राजीव गर्ग ने हस्ताक्षर किए. इसका मकसद पारंपरिक रंगमंच को संरक्षित करना और इसे आधुनिक दर्शकों तक पहुंचाना है.
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में रंगमंच के पर्व 'भारंगम- भारत रंग महोत्सव-2025' की शुरुआत हो चुकी है. शुक्रवार को दूसरा दिन पूरी तरह कला, संस्कृति और रंगमंच की जीवंतता से भरा रहा. इस दौरान देशभर की लोक कलाओं की झलक देखने को मिली. इस दौरान जहां मंच पर लोक कला की रंगत बिखरी, तो वहीं रंगमंच की बारीकियां सिखाने वाले व्याख्यान-प्रदर्शन भी हुए, जो कि अपने आप में एक क्लास की तरह रहीं. इस मौके पर महान रूसी लेखक एंटोन चेखव की 165वीं जयंती भी मनाई गई.
एनएसडी और हुडको के बीच समझौता राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) और हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (हुड्को) ने लोक एवं शास्त्रीय नाट्य कला को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता किया. इस पर एनएसडी के निदेशक चित्तरंजन त्रिपाठी और हुड्को के क्षेत्रीय प्रमुख राजीव गर्ग ने हस्ताक्षर किए. इसका मकसद पारंपरिक रंगमंच को संरक्षित करना और इसे आधुनिक दर्शकों तक पहुंचाना है. 'लोकरंगम' मंच का उद्घाटन प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने किया. उन्होंने लोक नाटकों की खासियत बताते हुए कहा कि इनमें एक ही कहानी के माध्यम से अलग-अलग भावनाओं को जगाने की ताकत होती है.
भिखारी ठाकुर का ‘बिदेसिया’ – प्रवासियों की पीड़ा का मंचन
इस दिन की खास प्रस्तुति रही भिखारी ठाकुर का प्रसिद्ध नाटक 'बिदेसिया', जिसका निर्देशन संजय उपाध्याय ने किया. यह नाटक प्रवासी मजदूरों की पीड़ा को जीवंत रूप में दिखाता है, जिसे देखकर दर्शक भावुक हो उठे. राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और रूसी विज्ञान एवं संस्कृति केंद्र ने मिलकर रूसी लेखक एंटोन चेखव की 165वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित की. इस चर्चा में मीता वशिष्ठ, निहारिका सिंह और विक्रम शर्मा जैसे रंगकर्मी शामिल हुए. उन्होंने चेखव की रचनाओं और उनकी आज की प्रासंगिकता पर विचार साझा किए.
थिएटर एप्रिशिएशन कोर्स (TAC) की शुरुआत

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










