
'भारत में हमेशा इज्जत मिली, पिछले 20 सालों से...', इंग्लैंड के दिग्गज पीटरसन ने बताई प्रो इंडिया होने की वजह
AajTak
केविन पीटरसन ने बताया कि वह ‘प्रो-इंडिया’ इसलिए दिखते हैं क्योंकि 20 वर्षों में भारत ने उन्हें कभी भी नकारात्मकता या अनादर नहीं दिया, बल्कि हमेशा प्यार, सम्मान और गर्मजोशी ही दी. उन्होंने कहा कि भारत ने उन्हें दिल दिया, इसलिए वह हमेशा भारत के आभारी रहेंगे.
इंग्लैंड के महान क्रिकेटरों में से एक केविन पीटरसन ने न सिर्फ अपने देश में बल्कि एशियाई उपमहाद्वीप में भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है. भारत में उनके बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं, जहां उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं. अपने क्रिकेट करियर के दौरान पीटरसन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलकर भी भारतीय फैंस का दिल जीता. अब, क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी, वह अक्सर भारत आते हैं. एक विशेषज्ञ और कोच के रूप में. उन्होंने कई बार सार्वजनिक मंचों पर भारत के प्रति अपनी प्रशंसा जाहिर की है, जिसे कुछ लोग समझ नहीं पाते.
पीटरसन ने बताई भारत से प्रेम की वजह
बुधवार को पीटरसन ने आखिरकार इस ‘प्रो-इंडिया’ छवि के पीछे का कारण बताया. उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर एक लंबी पोस्ट में लिखा, 'लोग पूछते हैं कि मैं इतना ‘प्रो-इंडिया’ क्यों दिखता हूं. जवाब सरल है. पिछले 20+ वर्षों में और भारत की दर्जनों यात्राओं के दौरान मुझे एक बार भी कोई अपमान, नकारात्मकता, पीठ पीछे वार या बुरी ऊर्जा नहीं मिली. कभी नहीं! हमेशा सिर्फ प्यार, दया, निष्ठा, गर्मजोशी और सम्मान ही मिला है.'
उन्होंने दूसरी पोस्ट में लिखा, 'मैंने वहां जीवनभर के लिए दोस्त बनाए हैं जिन्हें मैं बेहद संजोकर रखता हूं. दोस्त परिवार बन गए, जीवनभर के भाई बन गए. मुझे पता है कि सम्मान कमाया जाता है. और मैं सोचता हूं कि मैंने मैदान पर प्रदर्शन करके, हर साल अपना सब कुछ झोंककर वह सम्मान कमाया है. चाहे वह भारत के खिलाफ खेलना हो या किसी IPL टीम के लिए.
यह भी पढ़ें: वॉशिंगटन सुंदर के बैटिंग ऑर्डर पर भड़के सौरव गांगुली, प्लेइंग 11 पर गंभीर को दी 2 नसीहत
तीसरी पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'जब एक देश और उसके लोग आपको पूरे वयस्क जीवन में सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा दें, तो वह प्यार दस गुना लौटाया जाता है. भारत ने पहले मुझे अपना दिल दिया. इसलिए भारत हमेशा मेरा दिल रखेगा. हमेशा आभारी.' पीटरसन फिलहाल IPL फ्रेंचाइज़ी दिल्ली कैपिटल्स के साथ बल्लेबाज़ी कोच की भूमिका निभा रहे हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











