
भारत में मौजूद शेख हसीना के बयानों पर बांग्लादेश ने जताई आपत्ति, दूत से कही ये बात
AajTak
बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने बांग्लादेश में अस्थिरता पैदा करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा सोशल मीडिया समेत विभिन्न प्लेटफार्मों पर लगातार की जा रही झूठी, मनगढ़ंत टिप्पणियों और बयानों को लेकर भारत सरकार के साथ कड़ा विरोध दर्ज कराया है.
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के बयान को लेकर भारत के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया है और कहा कि भारत में अपने प्रवास के दौरान शेख हसीना के बयान झूठे और मनगढ़ंत हैं.
दरअसल, शेख हसीना ने बुधवार की रात सोशल मीडिया के जरिए से एक भाषण दिया. जिसमें उन्होंने देशवासियों से मौजूदा शासन के खिलाफ प्रतिरोध करने का आह्वान किया था.
इस घटनाक्रम के बाद बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने बांग्लादेश में अस्थिरता पैदा करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा सोशल मीडिया समेत विभिन्न प्लेटफार्मों पर लगातार की जा रही झूठी, मनगढ़ंत टिप्पणियों और बयानों को लेकर भारत सरकार के साथ कड़ा विरोध दर्ज कराया है.
बांग्लादेश ने जताई गहरी चिंता
बयान में कहा गया है कि ढाका में भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त को सौंपे गए नोट में बांग्लादेश में गहरी चिंता, निराशा और गंभीर आपत्ति व्यक्त कराई है. क्योंकि इस तरह के बायन देश में लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं.
मंत्रालय ने इस बात पर भी जोर दिया कि उनके द्वारा इस तरह की गतिविधियों को बांग्लादेश के प्रति एक शत्रुतापूर्ण कृत्य माना जाएगा और ये दोनों देशों के बीच एक स्वस्थ संबंध स्थापित करने के प्रयासों के लिए अनुकूल नहीं हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.










