
'भारत में मुस्लिमों को इतनी आजादी, इस्लामिक देश सोच नहीं सकते'
AajTak
IAS शाह फैसल ने ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री बनने के बाद इस्लामिक देशों पर निशाना साधा है. उन्होंने भारत की संविधान की खूबसूरती के बारे में बताते हुए पड़ोसी देशों को भी घेरा है. उन्होंने अपने सफर का उदाहरण देते हुए बताया कि अब भी भारत में शीर्ष तक पहुंचने के रास्ते सबके लिए खुले हैं.
कश्मीरी IAS शाह फैसल का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में IAS शाह ने ऋषि सुनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने की खबर के बहाने इस्लामिक देशों पर निशाना साधा है. और भारत की खूबसूरती के बारे में बताया है.
शाह फैसल ने चार ट्वीट्स का एक थ्रेड शेयर किया. उन्होंने लिखा- यह सिर्फ इंडिया में ही संभव है कि कश्मीर का एक मुस्लिम युवा इंडियन सिविल सर्विस एग्जाम में टॉप कर सकता है. सरकार के टॉप विभागों तक पहुंच सकता है. सरकार के खिलाफ जा सकता है. फिर वही सरकार उसे बचाती है और अपनाती है.
साल 2009 के UPSC टॉपर शाह फैसल ने आगे लिखा- ऋषि सुनक का ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनना हमारे पड़ोसियों को जरूर चौंका सकती है, जहां का संविधान गैर-मुसलमानों को सरकार के मुख्य विभागों तक पहुंचने से रोकता है. लेकिन भारतीय संविधान ने जातीय और धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ कभी भेदभाव नहीं किया है. भारतीय मुसलमान बराबर के नागरिक के तौर पर, इतनी आजादी के साथ जीते हैं जिसके बारे में इस्लामिक देश सोच भी नहीं सकते.
खुद के सफर का उदाहरण देते हुए IAS शाह फैसल ने कहा- मेरी खुद की जिंदगी भी एक सफर की तरह है. मैं 130 करोड़ देशवासियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चला. यहां मैंने अपनापन, सम्मान, प्रोत्साहन और कभी-कभी हर मोड़ पर लाड़-प्यार को महसूस किया है. यह इंडिया है.
आखिर में IAS शाह ने बताया- मौलाना आजाद से लेकर डॉ. मनमोहन सिंह और डॉ. जाकिर हुसैन से लकेर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक, भारत हमेशा से सबके लिए समान अवसरों वाला देश रहा है. अब भी शीर्ष तक पहुंचने के रास्ते सबके लिए खुले हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि मैंने खुद सबकुछ शिखर से देखा है.
IAS शाह फैसल के ट्वीट को शेयर करते हुए कई लोगों ने उनकी तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा- मेरे लिए यह थ्रेड ऑफ द विक है. दूसरे यूजर ने लिखा- इसे जरूर पढ़ा जाना चाहिए... क्या स्टोरी है! हमेशा चमकते रहिए. तीसरे यूजर ने लिखा- दिलचस्प थ्रेड.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










