
भारत में नए साल से पहले मंदिरों में भीड़ और पहाड़ों पर उमड़ा पर्यटकों का सैलाब
AajTak
नए साल आने से पहले भारत के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. साथ ही पहाड़ों पर पर्यटकों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि खासकर उत्तराखंड और हिमाचल के हिल स्टेशंस पर भीषण जाम और भीड़ की समस्या उत्पन्न हो गई है. दिल्ली से मनाली पहुंचने में घंटों लग रहे हैं और खाने-पीने की चीजें तथा होटल किराए में भी बड़ी वृद्धि हुई है. मसूरी, शिमला, ऋषिकेश, धर्मशाला, डलहौजी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल भी जाम से प्रभावित हैं. अंग्रेजों के जमाने में बसे ये हिल स्टेशन अब पर्यटन के बोझ तले दब गए हैं क्योंकि उत्तर भारत के अधिकांश लोग इन्हें ही यात्रा के लिए चुनते हैं. इस कारण पहाड़ों पर पर्यटकों का दबाव लगातार बढ़ा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










