
भारत में जल्द लॉन्च होगी Realme Narzo 30 सीरीज, फ्लिपकार्ट पर जारी हुआ टीजर
AajTak
Realme Narzo 30 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग के लिए फ्लिपकार्ट पर टीजर जारी किया गया. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने एक माइक्रोसाइट तैयार कर नए रियलमी Narzo फोन्स के आने को लेकर हिंट किया है. फ्लिपकार्ट ने एक वीडियो टीजर भी जारी किया है, जिसमें Realme Narzo 30 Pro 5G की झलक देखी जा सकती है.
Realme Narzo 30 सीरीज की भारत में लॉन्चिंग के लिए फ्लिपकार्ट पर टीजर जारी किया गया. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने एक माइक्रोसाइट तैयार कर नए रियलमी Narzo फोन्स के आने को लेकर हिंट किया है. फ्लिपकार्ट ने एक वीडियो टीजर भी जारी किया है, जिसमें Realme Narzo 30 Pro 5G की झलक देखी जा सकती है. इसके अलावा आपको बता दें रियलमी इंडिया और यूरोप सीईओ माधव सेठ ने एक इमेज शेयर किया है. इस इमेज में पहली बार Realme Narzo 30 Pro 5G का बैक पैनल और रिटले बॉक्स दिखाई दिया है. उम्मीद की जा रही है कि कंपनी शुरू में Realme Narzo 30 Pro 5G और Realme Narzo 30A को लॉन्च कर सकती है. वहीं, Realme Narzo 30 की लॉन्चिंग बाद में की जा सकती है. फ्लिपकार्ट द्वारा जारी टीजर में दो फोन्स को साफ तौर पर देखा जा सकता है. साथ ही यहां 'Narzo 30 सीरीज कमिंग सून' लिखा हुआ भी देखा जा सकता है. हालांकि, फ्लिपकार्ट ने अपकमिंग मॉडल्स के किसी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी फिलहाल नहीं दी है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों फोन के मेजर स्पेसिफिकेशन्स बताए जाएंगे.More Related News

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.












