
भारत में कोरोना के दो नए संक्रामक वैरिएंट की एंट्री, एम्स के पूर्व डायरेक्टर ने दी ये चेतावनी
AajTak
Covid cases expected rise in India: कोविड -19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के नए सब-वैरिएंट की भारत में एंट्री हो चुकी है और दिल्ली एम्स के पूर्व डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया (Randeep Guleria) ने तेजी से फैल रहे ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट के खिलाफ चेतावनी दी है जिसके बाद से सभी को अलर्ट हो जाना चाहिए.
Corona cases in India: देश में फिर कोरोना के मामलों में बढ़त देखने को मिली है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में 1946 नए मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखंड, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मणिपुर और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं. हाल ही में महाराष्ट्र में कोरोना के नए XBB वैरिएंट के 18 मामले भी देखने मिले हैं. इसको देखते हुए वहां पर ए़डवाइजरी जारी की गई है. ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट BF.7 और BA.5.1.7 ने भी भारत में एंट्री ली है जिसके बारे में गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर द्वारा जानकारी दी गई थी. दिल्ली एम्स के पूर्व डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया (Randeep Guleria) ने तेजी से फैल रहे ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट के खिलाफ चेतावनी दी है.
क्या चेतावनी दी
दिल्ली एम्स के पूर्व डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा, "नए वैरिएंट की प्रकृति म्यूटेट होने वाली है. कोरोना के इस तेजी से फैलने वाले ओमिक्रॉन वैरिएंट को फैलने से रोकने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है. हालांकि पहले कोई वैक्सीन नहीं थी लेकिन अभी अधिकतर लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका था इसलिए लोगों ने वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी पैदा कर ली है."
इन लोगों में फैल सकता है संक्रमण
एम्स के पूर्व डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने आगे कहा, "सभी लोगों को इस वायरस से बचने के लिए मास्क लगाना ही चाहिए. इससे बुजुर्गों और किसी बीमारी के जोखिम वाले लोगों में यह वायरस फैलने से रुक जाएगा. अगर आप बाहर जा रहे हैं और खासकर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर तो आपको मास्क आवश्यक रूप से पहनना चाहिए. जिन लोगों को किसी बीमारी का खतरा है उन्हें और बुजुर्ग लोगों को बाहर जाने से बचना चाहिए क्योंकि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर संक्रमण फैलने की संभावना अधिक होती है लेकिन हां यह कहा जा सकता है फिलहाल अस्पताल और आईसीयू में भर्ती होने की संभावना कम है."
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की बैठक

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










