
भारत में कॉलेजियम सिस्टम पर विवाद, जानिए दुनिया के 5 बड़े देशों में जजों की नियुक्ति का प्रोसेस क्या है
AajTak
जजों की नियुक्ति के लिए बने कॉलेजियम सिस्टम को लेकर विवाद थमता नहीं दिख रहा है. केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू ने संसद में कहा कि जब तक जजों की नियुक्तियों का तरीका नहीं बदलेगा, तब तक नियुक्तियों और खाली पदों पर सवाल उठते रहेंगे. ऐसे में जानना जरूरी है कि भारत में जजों की नियुक्ति कैसे होती है? और अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, रूस में जज कैसे नियुक्त होते हैं?
कॉलेजियम सिस्टम को लेकर विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है. कॉलेजियम सिस्टम से ही सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति होती है.
कानून मंत्री किरन रिजिजू ने गुरुवार को संसद में कहा कि जब तक जजों की नियुक्ति का तरीका नहीं बदलेगा, तब तक नियुक्तियों और खाली पदों पर सवाल उठते रहेंगे.
रिजिजू ने ये भी बताया कि अदालतों में पेंडिंग केस की संख्या पांच करोड़ को छूने वाली है. अदालतों में जजों के कई पद खाली हैं. उन्होंने कहा कि पेंडिंग केस को कम करने के लिए सरकार ने कई उपाय किए हैं. अदालतों में खाली पदों को भरने के लिए सरकार के पास बहुत सीमित शक्तियां हैं और सरकार कॉलेजियम की सिफारिश से आए नामों के अलावा दूसरे नामों पर विचार भी नहीं कर सकती.
किरन रिजिजू ने ये भी बताया कि कई सारे रिटायर्ड जजों, कानून के जानकारों, वकीलों और राजनेताओं की राय थी कि सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (NJAC) को रद्द करने का जो फैसला लिया था, वो सही नहीं था.
जब देश में जजों की नियुक्ति को लेकर बवाल चल रहा है तो ये जानना भी जरूरी है कि भारत में अदालतों में जज कैसे नियुक्त होते हैं? और दुनिया के बाकी देशों में जजों की नियुक्ति का तरीका क्या है?
भारत में क्या है नियुक्ति का तरीका?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










