
भारत मंडपम में 25 मार्च से होगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, CM ने किया ऐलान
AajTak
राजधानी दिल्ली के सांस्कृतिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने 'भारत मंडपम' में दिल्ली के पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFD) का भव्य उद्घाटन किया, जिसमें 100 से ज्यादा देशों की फिल्मों की झलक देखने को मिलेगी.
दिल्ली सरकार की पहल पर 25 मार्च से 31 मार्च तक प्रतिष्ठित कन्वेंशन सेंटर 'भारत मंडपम' में पहले राजधानी के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFD) का आयोजन किया जा रहा है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने संयुक्त रूप से इस महोत्सव का ऐलान किया, जिसका मकसद दिल्ली को एक ग्लोबल 'क्रिएटिव और सांस्कृतिक हब' के रूप में स्थापित करना है.
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार के 365 दिन पूरे होने के मौके पर आयोजित इस फेस्टिवल में 100 से ज्यादा देशों से 2,000 से ज्यादा फिल्मों की एंट्री आई है. इस आयोजन के तहत केवल बड़े सभागारों में ही नहीं, बल्कि दिल्ली की विभिन्न बस्तियों में भी स्क्रीन लगाकर पंजाबी, गुजराती, तमिल और तेलुगु सहित कई भारतीय भाषाओं की फिल्में दिखाई जाएंगी.
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप दिल्ली को 'क्रिएटिव कैपिटल' बनाने की दिशा में अब हर साल इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा.
हर राज्य का कल्चर है दिल्ली का कल्चर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की विविधता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह शहर पूरे भारत का आईना है. उनके मुताबिक दिल्ली का कोई एक अलग कल्चर नहीं है, बल्कि यहां देश के हर कोने की झलक मिलती है. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ फिल्में बनाने की अपील की और कहा कि सिनेमा समाज को दिशा देने की ताकत रखता है.
यह भी पढ़ें: रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छाए कार्तिक आर्यन, 'भूल भुलैया' फ्रेंचाइजी को लेकर किया बड़ा खुलासा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










