
'भारत बातचीत की टेबल पर...', अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता से पहले ट्रंप के करीबी नवारो का बड़ा दावा
AajTak
भारत और अमेरिका मंगलवार को नई दिल्ली में व्यापार वार्ता करने जा रहे हैं. व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने कहा कि भारत बातचीत की टेबल पर आ रहा है. हालांकि तनाव के बीच पिछले दिनों राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को 'महान प्रधानमंत्री' बताकर रिश्तों को पटरी पर लाने के संकेत दिए थे.
अमेरिका से टैरिफ वॉर के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और व्यापार सलाहकार पीटर नवारो भारत विरोधी बयानों के लिए लगातार चर्चा में हैं. इस बार नवारो ने एक और नया दावा किया है. उन्होंने मंगलवार को नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच होने वाली व्यापार वार्ता से ठीक पहले कहा है कि 'भारत 'बातचीत की टेबल पर आ रहा है', जैसा कि न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक इंटरव्यू के हवाले से बताया है.
भारत-US के बीच होगी बैठक
भारत-अमेरिका के बीच यह वार्ता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से भारतीय निर्यात पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने के कुछ हफ़्ते बाद हो रही है, जिससे अगस्त में देश का निर्यात नौ महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था. अमेरिका की तरफ से 50 फीसदी टैरिफ के चलते अगस्त में स्थगित हुई दोनों देशों के बीच छठे दौर की बातचीत मंगलवार को होगी. इसके लिए अमेरिकी वार्ताकार सोमवार को नई दिल्ली पहुंचने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: अगस्त में अटक गई थी बात, आज भारत पहुंच रही है अमेरिकी टीम, कल ट्रेड पर होगी बैठक
भारत के मुख्य वार्ताकार और वाणिज्य मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है. उन्होंने व्यापार आंकड़े जारी करने के एक कार्यक्रम में कहा, 'भारत और अमेरिका व्यापार वार्ता को तेज़ गति देंगे. लेकिन उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया. राजेश अग्रवाल ने बताया कि दक्षिण एशिया के लिए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच चर्चा के लिए मंगलवार को नई दिल्ली की एक दिवसीय यात्रा पर आएंगे.
नवारो के भारत विरोधी बयान

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










