
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, BSF ने जब्त किया 103 किलो गांजा
AajTak
उत्तर 24 परगना जिले में सोमवार को बीएसएफ की 67 बटालियन की सीमा चौकी सुतिया के जवानों को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि सीमा चौकी सुतिया के सीमा क्षेत्र से अवैध वस्तुओं की तस्करी की जा सकती है.
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ (BSF) साउथ बंगाल फ्रंटियर की 67 बटालियन की सीमा चौकी सुतिया के सतर्क जवानों ने तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया. साथ ही मौके से 103 किलो गांजा जब्त किया गया है.
उत्तर 24 परगना जिले में सोमवार को बीएसएफ की 67 बटालियन की सीमा चौकी सुतिया के जवानों को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि सीमा चौकी सुतिया के सीमा क्षेत्र से अवैध वस्तुओं की तस्करी की जा सकती है.
इस सूचना के आधार पर जवानों ने एक विशेष रणनीति बनाई और सीमा क्षेत्र पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी. दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे जवानों ने देखा कि 3-4 संदिग्ध लोग भारी सामान लेकर बाड़बंदी की ओर बढ़ रहे हैं.
जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तस्करों को रुकने की चेतावनी दी, लेकिन तस्करों ने पकड़े जाने के डर से घबराकर सामान फेंक दिया और अंधेरे इलाके का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले. घटना के तुरंत बाद बीएसएफ जवानों ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया.
अभियान के दौरान उन्हें 50 संदिग्ध पैकेट मिले, जिनमें कुल 103 किलोग्राम गांजा मिला. उस प्रतिबंधित माल को फौरन जब्त कर लिया गया और अब आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए बनगांव स्थित कस्टम कार्यालय को वो सारा गांजा सौंप दिया गया है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










