
भारत- पाक तनाव के बीच दिल्ली की ऐतिहासिक जगहों पर बढ़ाई गई सुरक्षा, CCTV से भी निगरानी
AajTak
इंडिया के जबरदस्त प्रहार से पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है. इस सब के बीच एहतियात के रूप में दिल्ली में भी सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब तक की चरम स्थिति पर है. इंडिया के जबरदस्त प्रहार से पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है. साथ ही पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान पाकिस्तान के ही पंजाब प्रांत में ध्वस्त कर दिया गया. इस सब के बीच एहतियात के रूप में दिल्ली में भी सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं.
ऐतिहासिक इमारतों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. लाल किला, कुतुब मीनार के पास पुलिस बल में इजाफा किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ऐतिहासिक इमारतों को देखने बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं, इसलिए एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है. सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आमतौर पर सुरक्षा होती है, लेकिन मौजूदा हालात देखते हुए दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भी फोर्स बढ़ी है.
इधर सीमा पर पाक के ड्रोन हमलों को सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने जवाब दिया. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागे. हालांकि भारतीय सेना की सतर्कता और ताकतवर वायु रक्षा प्रणाली ने इस हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया.
खास बात ये है कि पाकिस्तान जंग के मैदान में जब उतरा तो चाइनीज माल के साथ, जिसका खामियाजा उसे कुछ ही घंटों में भुगतना पड़ गया. दरअसल, पाकिस्तान को कुछ चाइनीज हथियारों का काफी गुरूर था, जो कुछ ही घंटों में चकनाचूर हो गया और भारत ने उन्हीं चाइनीज हथियारों को तबाह कर दिया.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










