
'भारत-पाक तनाव कम करने के लिए शुरू करें संवाद', अमेरिकी विदेश मंत्री ने जयशंकर और आसिम मुनीर से की बात
AajTak
भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते जा रहे सैन्य तनाव के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है. अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को भी फोन किया और तनाव कम करने के लिए कहा है.
भारत और पाकिस्तान के बीच हर गुजरती रात के साथ बढ़ते तनाव और गहराते जा रहे युद्ध के संकेतों के बीच अब अंकल सैम यानी अमेरिका एक्टिव हो गया है. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान, दोनों ही देशों से बात कर तनाव कम करने के लिए कहा है. मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात कर तनाव कम करने के लिए सीधा संवाद फिर से शुरू करने की अपील की है.
भारतीय विदेश मंत्री से बातचीत में अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा है कि सीधा संवाद फिर से स्थापित करने के तरीकों की पहचान करना जरूरी है. भविष्य में विवाद टालने के लिए दोनों देशों के बीच अच्छी बातचीत के लिए अमेरिका समर्थन करने को तैयार है. अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने इस बात की जानकारी दी है.
यह भी पढ़ें: पठानकोट, अमृतसर, बीकानेर, श्रीनगर... पढ़ें- शहर दर शहर कैसे दम तोड़ रहे पाकिस्तान के मंसूबे
इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर से भी फोन पर बातचीत की. मार्को रुबियो ने आसिम मुनीर से भी दोनों देशों के बीच तनाव कम करने, विवाद सुलझाने के लिए बातचीत करने की अपील की. अमेरिका ने दोनों देशों के बीच रचनात्मक वार्ता में मदद करने की पेशकश भी की है.
यह भी पढ़ें: भारत ने इसलिए चकलाला एयरबेस को किया ध्वस्त, मिट्टी में मिलाए पाकिस्तान के इरादे
इससे पहले, G-7 के सदस्य अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने दोनों देशों से तत्काल तनाव कम करने का आह्वान किया था. G-7 के विदेश मंत्रियों ने शनिवार को बयान जारी कर कहा था कि हम 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हैं. हम आग्रह करते हैं कि भारत और पाकिस्तान, दोनों अधिकतम संयम बरतें.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









