
'भारत-पाक के बीच मैच हो सकता है तो फिर सिख श्रद्धालुओं को भी करतारपुर जाने की मिले परमिशन', बोले भगवंत मान
AajTak
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार की पाकिस्तान नीति पर कड़ी आलोचना की. उन्होंने कहा कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच संभव है तो सिख श्रद्धालुओं को करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब जैसे पवित्र स्थलों की यात्रा की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही. मान ने पीएम मोदी से अपील की कि वे श्रद्धालुओं की भावनाओं को समझें और धार्मिक स्थलों के लिए जल्द से जल्द रास्ता खोल दें.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने केंद्र की पाकिस्तान के खिलाफ पॉलिसी पर सवाल उठाते हुए सिख श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेला जा सकता है तो सिख समुदाय के लिए पवित्र स्थलों करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब क्यों नहीं जाने दिया जा रहा.
एशिया कप 2025 के भारत-पाकिस्तान मैच के बाद सोमवार को सीएम मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की पाकिस्तान के खिलाफ पॉलिसी पर निशाना साधा.
पंजाब के सीएम ने केंद्र की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा, 'राष्ट्र की विदेश नीति पाकिस्तान के खिलाफ है या लोगों के खिलाफ? जब पाकिस्तानी को-स्टार ने दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म की तो उसे रिलीज नहीं होने दिया गया, उसे गद्दार कहा गया. अब सिख श्रद्धालु करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब नहीं जा सकते. अगर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेला जा सकता है तो सिख समुदाय के लिए पवित्र स्थलों करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब जाने क्यों नहीं दिया जा रहा.'
'आस्था के केंद्र है करतारपुर कॉरिडोर'
उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि वह लोगों की भावनाओं को समझें और श्रद्धालुओं के लिए रास्ता खोल दें. मान ने करतारपुर कॉरिडोर और ननकाना साहिब को आस्था का प्रतीक बताते हुए कहा कि ये क्रिकेट या कारोबार का साधन नहीं, बल्कि हमारी आस्था, भक्ति का केंद्र है.
उन्होंने आरोप लगाया कि क्रिकेट मैच से आने वाला पैसा आतंक और नशे की फंडिंग में जा सकता है, जबकि अफगानिस्तान को पैसे भेजे जाते हैं, लेकिन पंजाब की अनदेखी की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










