
भारत-पाक के तनातनी भरे रिश्तों के बीच क्यों कायम हैं रिश्तेदारियां, क्या शादियां भी बनीं घुसपैठ का जरिया?
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया. इसमें मेडिकल वीजा पर आए गंभीर मरीजों के अलावा किसी को रियायत नहीं. इसी चेतावनी के बीच बहुत से लोग दिखे, जो वैध या अवैध तौर पर देश में थे. जानिए, दोनों देशों के बीच आने-जाने के लिए कौन से तरीके ज्यादा प्रचलन में रहे.
भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक रिश्ते जितने भी तल्ख रहे हों, लेकिन दोनों देशों के नागरिकों में आपसी रिश्ते, खासकर मुस्लिम परिवारों में शादियां आम रहीं. अब पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बीच सभी पाकिस्तानी नागरिकों को लीव इंडिया का नोटिस मिल चुका. वैध ढंग से आए ज्यादातर लोग सीमा पार भेजे जा चुके, जबकि अवैध तरीके से रहते लोगों की पहचान हो रही है. इस बीच कई सवाल आते हैं, जैसे दोनों देशों के बीच शादियां क्यों और कितनी आम रहीं. साथ ही, क्या इससे भारत और पड़ोस में आवाजाही आसान हो जाती है?
लोग किस धर्म, जेंडर या किस देश में शादी करें, ये वैसे तो उनका आपसी मसला है, लेकिन आमतौर पर दो लोग दुश्मन देश से नागरिकों से जुड़ने से बचते रहे, फिर चाहे वो नॉर्थ कोरिया या अमेरिका के हों, या ईरान और इराक. भारत-पाकिस्तान के बीच बात कुछ अलग है. बंटवारे के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता या कम होता रहा, लेकिन दोनों के बीच रिश्ते कभी सामान्य नहीं हो सके. इसके बाद भी दोनों ही मुल्कों में आपसी शादियां होती रहीं.
पहलगाम हमले के बाद लीव इंडिया नोटिस आने के बाद इन रिश्तों की तस्वीर कुछ ज्यादा साफ होकर आई.
दोनों देशों के बीच होने वाली शादियों का कोई पक्का डेटा कहीं नहीं, या हो भी तो शायद क्लासिफाइड हो. लेकिन अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार, हर साल ऐसी सैकड़ों शादियां हो रही हैं. कश्मीर के अलावा राजस्थान, पंजाब और गुजरात के बॉर्डर एरिया में यह सामान्य है. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों, खासकर जैसलमेर और बाड़मेर में हर साल लगभग 200 क्रॉस-बॉर्डर रिश्ते हो रहे हैं. कश्मीर और गुजरात की पाकिस्तान से सटी सीमा पर भी यही दिखता है.
इन शादियों के पीछे ज्यादातर सामाजिक कारण हैं. बंटवारे से पहले बहुत से परिवार एक ही गांव या कस्बे में रहते थे, जो 1947 के बाद अलग-अलग हो गए. मतलब दोनों तरफ ही रिश्तेदारियां हैं. इन आपसी संबंधों को जिंदा रखने के लिए शादियां हो रही हैं. इसके अलावा राजस्थान, पंजाब और सिंध जैसे इलाकों में बोलचाल, पहनावा, खानपान और रीति-रिवाज बहुत हद तक एक जैसे हैं. ये लोग जब भी किसी कामकाज में मिलते हैं तो आपस में कनेक्ट कर पाते हैं और रिश्तेदारियां हो जाती हैं. आजकल सोशल मीडिया भी इसकी वजह बन रहा है. लोग इसके जरिए जुड़ते हैं और मामूली बातचीत शादी में बदल जाती है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






