
'भारत ने 5 फाइटर जेट मार गिराए' वाले खुलासे पर बौखलाया पाकिस्तान, IAF के बयान पर खोला झूठ का पिटारा
AajTak
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के बयान के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दावा किया कि हालिया संघर्ष में भारत ने पाकिस्तान के किसी भी सैन्य विमान को न तो मार गिराया और न ही नष्ट किया.
Pakistan reaction on IAF chief claims on Operation Sindoor: पाकिस्तान दुनिया का ऐसा मुल्क बन गया है जो अपनी फज़ीहत हमेशा करवाता रहता है. ऐसा ही ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखने को भी मिला. पाक के खिलाफ किए गए कार्रवाई पर भारतीय वायुसेना द्वारा प्रस्तुत किए गए पुख्ता सबूतों को पूरी दुनिया ने देखा. सैटेलाइट तस्वीरों ने पाकिस्तान की पोल खोल दी थी. हालांकि, उसने कभी स्वीकार नहीं किया कि उसे ऑपरेशन के दौरान बड़ा या किसी भी तरह का नुकसान हुआ हो.
एक बार फिर से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक के किसी भी सैन्य विमान को न तो मारा गया और न ही नष्ट किया गया है.
पाक के रक्षा मंत्री की ओर से ये बयान भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के एक टिप्पणी के कुछ घंटों बाद आया है. एयर चीफ मार्शल ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान को बड़ा नुक़सान हुआ और उनके पांच लड़ाकू विमान और एक बड़ा विमान मार गिराया गया था.
एयर चीफ मार्शल ने कहा, 'हमें कम से कम एक AWC हैंगर और कुछ एफ-16 विमान, जो मरम्मत में थे, की जानकारी मिली है. हमारे पास पांच लड़ाकू विमानों (फाइटर जेट) के मार गिराए जाने और एक बड़े विमान की पुष्टि है, जो या तो विमान था या AWC, जिसे लगभग 300 किलोमीटर की दूरी से निशाना बनाया गया.'
यह भी पढ़ें: बालाकोट एयरस्ट्राइक वाले 'भूत' का ख्याल रखा... जानें- ऑपरेशन सिंदूर के सबूत दिखाते हुए ऐसा क्यों बोले एयरफोर्स चीफ
उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ पाकिस्तान के कई UAVs, ड्रोन और कुछ मिसाइलों को भी मारा गया, जिसके अवशेष भारतीय सीमा में गिरें.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











