
भारत-नेपाल बॉर्डर पर लगातार बढ़ रही मदरसों की संख्या, सर्वे रिपोर्ट में हुआ खुलासा
AajTak
UP News: बहराइच जिले में इंडो नेपाल बॉर्डर पर 107 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं. सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत-नेपाल सीमा पर लगातार मदरसों की संख्या बढ़ रही है. बहराइच जिले की बात करें तो यहां कुल 491 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं. जिला अल्पसंख्यक अधिकारी की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है.
UP News: बहराइच जिले में मदरसों का सर्वे पूरा किया जा चुका है. सर्वे के दौरान मदरसों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. जो आंकड़े सामने आए हैं, वह बेहद चौंकाने वाले हैं. बहराइच में चल रहे कुल मदरसों में 62 फीसदी मदरसे गैर मान्यता प्राप्त हैं, जिनकी जानकारी अब तक जिले के अल्पसंख्यक विभाग को नहीं थी. मदरसों के संचालकों ने भी कभी कोई जानकारी विभाग को नहीं दी. पता हो कि योगी सरकार ने यूपी में मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच करवाई है.
सर्वे के मुताबिक, चौंकाने वाली बात यह है कि लगभग 22 फीसदी गैर मान्यता प्राप्त मदरसे बहराइच के इंडो नेपाल बॉर्डर के आसपास संचालित हैं. बहराइच के जिला अल्पसंख्यक अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि जनपद में कुल 792 मदरसे हैं, जिनमें मान्यता प्राप्त मदरसों की संख्या 302 है और 11 मदरसे राज्य सरकार द्वारा अनुदानित हैं.
वहीं, जिले में 491 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त यानी अवैध तरीके से संचालित पाए गए हैं. इसमें सबसे अधिक 107 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे नानपारा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत इंडो नेपाल बार्डर क्षेत्र में हैं.
13 बिंदुओं को लेकर योगी सरकार ने कराई है मदरसों की जांच
योगी सरकार ने यूपी में चल रहे सभी मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की 13 बिंदुओं पर जांच कराई है. सर्वे में बड़ी संख्या में गैर मान्यता प्राप्त मदरसे मिले हैं. सर्वे पूरा होने के साथ ही जिला अल्पसंख्यक अधिकारी संजय मिश्रा ने रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है.
रिपोर्ट के अनुसार, नानपारा में 107 मदरसे गैर मान्यता हैं, जबकि सदर बहराइच में 106 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं. वहीं, 105 मदरसे कैसरगंज और 71 मदरसे पयागपुर में अवैध तरीके से चल रहे थे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










