
भारत नहीं आ पाए पुतिन भी बनेंगे आज जी-20 वर्चुअल समिट का हिस्सा, ट्रूडो भी सामने बैठेंगे, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता
AajTak
जी20 समूह के सदस्य देशों का आज वर्चुअल शिखर सम्मेलन होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट की मेजबानी करेंगे. हालांकि, बैठक में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल नहीं होंगे. उनकी जगह प्रधानमंत्री ली कियांग बैठक में शामिल होंगे. इस समिट में रूस-यूक्रेन युद्ध, इजराइल-हमास संघर्ष पर भी बातचीत संभव है. पुतिन के वर्चुअल मीटिंग में शामिल होने की संभावना है.
इजरायल-हमास युद्ध के बीच एक बार फिर वैश्विक नेताओं की एक बड़ी समिट होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज जी-20 का वर्चुअल समिट आयोजित होगा. इसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी हिस्सा लेंगे. कनाडाई पीएम जस्टिस ट्रूडो भी वर्चुअल टेबल पर बातचीत के लिए बैठेंगे. हालांकि, इस बार भी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस समिट से दूरी बना ली है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एक अन्य प्रोग्राम में शामिल होने की वजह से उपस्थिति नहीं हो सकेंगे.
बता दें कि नई दिल्ली में 9-10 सितंबर को जी-20 समिट आयोजित किया गया था. इसमें ग्रुप के सभी राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया था. लेकिन, चीन के राष्ट्रपति जी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत नहीं आ सके थे. उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को समिट में शामिल होने भेजा था. इस दौरान नई दिल्ली घोषणा पत्र को स्वीकार किया गया था. इस दौरान पीएम मोदी ने घोषणा पत्र के क्रियान्वयन पर चर्चा के लिए वर्चुअल समिट आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था.
'दो साल बाद जी-20 समिट जॉइन करेंगे पुतिन'
बुधवार को भारत द्वारा बुलाई गई जी20 की वर्चुअल समिट में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और अफ्रीकी संघ एक साथ आएंगे. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन करीब दो साल में पहली बार जी20 में उपस्थित होंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन थैंक्सगिविंग के कारण उपस्थित नहीं हो सकेंगे. उनका प्रतिनिधित्व ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन करेंगी.
'चीन के प्रधानमंत्री समिट में हिस्सा लेंगे'
यह भी पहली बार होगा जब कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो सितंबर में भारत से लौटने के बाद राजनयिक गतिरोध के बीच पीएम मोदी के साथ आमने-सामने होंगे. चीन का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री ली कियांग करेंगे. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक बार फिर समिट से दूरी बनाई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










