
भारत जोड़ो यात्रा का होगा विस्तार, कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया ये बड़ा बदलाव
AajTak
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कर्नाटक चुनाव के लिए सियासी पिच मजबूत करने की कोशिश की जा रही है. पार्टी एक कमेटी बनाने वाली है जिसमें हर उस शख्स को शामिल किया जाएगा जो कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बना था. वो कमेटी ही कांग्रेस के घोषणा पत्र की रूप रेखा तय करेगी.
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना पहुंच चुकी है. त्योहार की वजह से तीन दिन के लिए इस यात्रा को स्थगित किया गया है. अभी तक कांग्रेस की इस यात्रा ने अपना सबसे ज्यादा समय चुनावी राज्य कर्नाटक को दिया है जहां पर राहुल गांधी ने कई लोगों से मुलाकात भी की और उनकी परेशानियों को समझने का प्रयास भी किया. अब उन्हीं परेशानियों के आधार पर कांग्रेस कर्नाटक चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र तैयार करने जा रही है. ध्रुव नारायण की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया जा रहा है जिसमें हर उस शख्स को शामिल किया जाएगा जो राहुल गांधी के साथ कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे.
भारत जोड़ो यात्रा और कर्नाटक चुनाव
इस बारे में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार बताते हैं कि ध्रुव नारायण की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जा रही है. वो कमेटी लोगों की परेशानियों को जानने का प्रयास करेगी. राहुल गांधी ने कर्नाटक में जिन भी लोगों से मुलाकात की, जो भी बदलाव वो चाहते हैं, उन पर ध्यान दिया जाएगा. जिन भी कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लिया है, वे भी इस कमेटी का हिस्सा बनें. सभी साथ मिलकर लोगों की समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे.
कांग्रेस के कई बड़े दांव
अब जानकारी के लिए बता दें कि अगले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. उस चुनाव में बीजेपी बनाम कांग्रेस का मुकाबला रहने वाला है. इस समय बीजेपी की सरकार वहां चल रही है, लेकिन कांग्रेस की तरफ से पूरी चुनौती पेश की जा रही है. हाल ही में कर्नाटक के ही नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस अध्यक्ष बना भी बड़ा दांव चल दिया गया है. ऐसे में कांग्रेस उलटफेर करने की पूरी तैयारी कर रही है. बाकी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के जरिए भी जमीन पर माहौल बदलने का प्रयास किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










