
भारत जोड़ो यात्रा: उद्धव ठाकरे करेंगे स्वागत, शरद पवार भी होंगे शामिल... महाराष्ट्र में यूं ताकत दिखाने की तैयारी में विपक्ष
AajTak
राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र की सीमा में प्रवेश करेगी. कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र पहुंचने पर उद्धव ठाकरे इस यात्रा का स्वागत करेंगे और इसमें शामिल होंगे. एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी यात्रा से जुड़ेंगे.
महाराष्ट्र में विपक्षी खेमा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पेश करने की तैयारियों में जुटा है. राहुल गांधी की अगुवाई में यह यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र की सीमा में प्रवेश करेगी.
कांग्रेस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सात नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र में प्रवेश करने पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे उसका स्वागत करेंगे.
इस बीच एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार आठ और नौ नवंबर को नांदेड़ जिले के देगलुर के बीच यात्रा से जुड़ेंगे. भारत जोड़ो यात्रा 15 दिनों के लिए महाराष्ट्र से ही गुजरेगी.
बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जहां तमिलनाडु के सीएम और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को यात्रा शुरू होने पर कन्याकुमारी में राहुल गांधी को तिरंगा सौंपते देखा गया था.
इसके बाद जब यात्रा सीपीएमस शासित केरल पहुंची तो कांग्रेस के सहयोगी दलों के कार्यकर्ता इसमें शामिल हो गए.
फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा का कारवां आंध्र प्रदेश पहुंच गया है. यह यात्रा 23 अक्टूबर को तेलंगाना में प्रवेश करेगी. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, तेलंगाना के बाद यात्रा महाराष्ट्र की ओर कूच करेगी, जहां ठाकरे और पवार दोनों प्रमुख विपक्षी नेता होंगे, जो इस यात्रा के साथ चलते और राहुल गांधी के साथ मंच साझा करते देखे जा सकेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










