
भारत-चीन बॉर्डर, खच्चरों पर तस्करी और बड़ा खुलासा... ITBP के जवानों ने पकड़ा 108 किलो सोना, 3 तस्कर गिरफ्तार
AajTak
आईटीबीपी को वास्तविक नियंत्रण रेखा से एक किलोमीटर दूर श्रीरापल में तस्करी की सूचना मिली थी. जहां डिप्टी कमांडेंट दीपक भट के नेतृत्व में गश्त की जा रही थी. तभी उनकी टीम ने खच्चरों पर सवार दो लोगों को देखा और उन्हें रुकने को कहा. लेकिन वो लोग नहीं रुके और वहां से भागने लगे.
Gold Smuggling at India-China Border: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने भारत-चीन बॉर्डर के पास तस्करी से लाया जा रहा सौ किलो से ज्यादा सोना बरामद किया है. तीन लोग एक-एक किलोग्राम वजन वाले 108 सोने के बार लेकर जा रहे थे. तभी उन तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. बुधवार को सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी.
एक अधिकारी ने इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि आईटीबीपी के इतिहास में बरामद किया गया यह सोने का सबसे बड़ा जखीरा है. अब जब्त किए गए इस 108 किलो सोने को सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया जाएगा.
ITBP के अधिकारी ने आगे बताया कि तस्करी के सोने की भारी मात्रा के अलावा तीनों आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक दूरबीन, दो चाकू और केक और दूध जैसे कई चीनी खाद्य पदार्थ भी बरामद किए गए हैं.
अर्धसैनिक बल के अधिकारी ने बताया कि 21वीं बटालियन आईटीबीपी के जवानों ने तस्करों की घुसपैठ को रोकने के लिए मंगलवार दोपहर को पूर्वी लद्दाख के चांगथांग उप-क्षेत्र में चिजबुल, नरबुला, जांगल और जाकला सहित लंबी दूरी की गश्त शुरू की, क्योंकि गर्मियों के मौसम में तस्करी के मामले बढ़ जाते हैं.
इसी दौरान आईटीबीपी को वास्तविक नियंत्रण रेखा से एक किलोमीटर दूर श्रीरापल में तस्करी की सूचना मिली थी. जहां डिप्टी कमांडेंट दीपक भट के नेतृत्व में गश्त की जा रही थी. तभी उनकी टीम ने खच्चरों पर सवार दो लोगों को देखा और उन्हें रुकने को कहा. लेकिन वो लोग नहीं रुके और वहां से भागने लगे.
हालांकि, आईटीबीपी की टीम ने उनका पीछा करने के बाद उन तीनों को गिरफ्तार कर लिया. ऑफिसर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने शुरू में दावा किया था कि वे औषधीय पौधों के डीलर के रूप में काम कर रहे हैं, लेकिन उनके सामान की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में सोना और अन्य सामान बरामद हुआ.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










