
'भारत को दिखाना चाहिए नेतृत्व...', फिलिस्तीन मसले पर सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा
AajTak
कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने मोदी सरकार की फिलिस्तीन पर नीति को मानवता और नैतिकता की उपेक्षा करार दिया. उन्होंने कहा कि भारत को इस मामले में नेतृत्व दिखाना चाहिए, लेकिन सरकार का रवैया मौन और व्यक्तिगत मित्रता के आधार पर दिखाई दे रहा है.
कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने फिलिस्तीन मुद्दे पर मोदी सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में आलोचना की है. उन्होंने कहा कि सरकार की प्रतिक्रिया मानवता और नैतिकता की उपेक्षा से भरी हुई है.
सोनिया गांधी ने यह बात गुरुवार को एक अखबार में प्रकाशित अपने लेख में कही. उन्होंने कहा कि सरकार के कदम देश के संवैधानिक मूल्यों या रणनीतिक हितों के बजाय मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के बीच व्यक्तिगत दोस्ती से प्रेरित प्रतीत लगते हैं.
सोनिया गांधी ने कहा कि फिलिस्तीन के मुद्दे पर भारत को नेतृत्व दिखाने की जरूरत है. सरकार की प्रतिक्रिया में गहरी चुप्पी और मानवता और नैतिकता दोनों का परित्याग शामिल है.
उन्होंने आगे लिखा, यह व्यक्तिगत कूटनीति कभी भी स्थायी नहीं हो सकती और भारत की विदेश नीति का मार्गदर्शक सिद्धांत नहीं बन सकती. इस शैली के प्रयास विशेष रूप से अमेरिका में हाल के महीनों में सबसे अपमानजनक तरीके से विफल हुए हैं.
सोनिया गांधी की इस टिप्पणी ने मोदी सरकार की फिलिस्तीन पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कूटनीति की भूमिका पर नई चर्चा को जन्म दे दिया है. कांग्रेस का कहना है कि भारत को इस मुद्दे पर वैश्विक नेतृत्व दिखाना चाहिए और सिर्फ व्यक्तिगत रिश्तों के आधार पर विदेश नीति तय नहीं करनी चाहिए.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










