
'भारत को ग्लोबल साउथ का लीडर बना रहे PM मोदी' इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अमेरिकी राजनीतिक विश्लेषक इयान ब्रेमर
AajTak
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बुधवार को 'Global Risk and India’s Rise: The View from Outside' पर एक सेशन को संबोधित करते हुए ब्रेमर ने कहा कि भारत कुछ सकारात्मक कहानियों में से एक है. उन्होंने कहा, 'देश इसके (भारत के) करीब आना चाहते हैं क्योंकि चीन को छोड़कर भारत की वैश्विक रणनीति तेजी से बढ़ रही है- ग्लोबल साउथ और पश्चिमी देशों के साथ.'
अमेरिकी राजनीतिक वैज्ञानिक इयान ब्रेमर ने 'इंडिया ऑफ द मूमेंट' पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को 'ग्लोबल साउथ' के लीडर के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं भारत भी खुद को पश्चिमी देशों के लिए एक ब्रिज के रूप में स्थापित कर रहा है.
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बुधवार को 'Global Risk and India’s Rise: The View from Outside' पर एक सेशन को संबोधित करते हुए ब्रेमर ने कहा कि भारत कुछ सकारात्मक कहानियों में से एक है. उन्होंने कहा, 'देश इसके (भारत के) करीब आना चाहते हैं क्योंकि चीन को छोड़कर भारत की वैश्विक रणनीति तेजी से बढ़ रही है- ग्लोबल साउथ और पश्चिमी देशों के साथ.'
'पश्चिमी देशों के लिए एक ब्रिज बन रहा भारत'
उन्होंने कहा, 'हम तेजी से एक बहु-ध्रुवीय आर्थिक दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं और उन ध्रुवों में से एक भारत है.' भारत और चीन जैसी एशियाई शक्तियों के विकास की कहानियों में समानताएं दर्शाते हुए ब्रेमर ने कहा कि दुनिया के बाकी हिस्सों के साथ नई दिल्ली के संबंध अधिक टिकाऊ रहे हैं.
उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी के दुश्मन घर में ही हैं, वे ज्यादातर भारत में हैं. वे वैश्विक नहीं हैं. वह (पीएम मोदी) न सिर्फ भारत को ग्लोबल साउथ के लीडर के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं बल्कि भारत भी खुद को पश्चिमी देशों के लिए एक ब्रिज के रूप में स्थापित कर रहा है.'
'यूरोप, जापान और यूएस से भारत के संबंध अधिक टिकाऊ'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










