
भारत के साथ रिश्ते बिगाड़कर ट्रूडो ने अपना बेड़ा गर्क कर लिया?
AajTak
भारत के साथ रिश्ते बिगाड़कर ट्रूडो ने अपना बेड़ा गर्क कर लिया, राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस में से कौन ज्यादा एकजुट नज़र आ रही है और आज से शुरू हो रहे भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में कौन होगा किस पर भारी? सुनिए 'आज का दिन' में.
सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है, कनाडा की संसद में ऐसा कहकर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा और भारत के रिश्तों में तक़रार की स्थिति पैदा कर दी. जवाब में भारत ने कनाडा के टॉप डिप्लोमैट को 5 दिन में देश छोड़ने को कहा. इसके बाद कल भारत सरकार ने कनाडा से इंडिया आने वालों के लिए वीजा पर पाबंदी भी लगा दी है. कनाडा ने ये दावा किया था कि जी-20 समिट के लिए अपनी नई दिल्ली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मुद्दा उठाया था. कनाडा के इन आरोपों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जस्टिन ट्रूडो ने पीएम मोदी के सामने ये मुद्दा उठाया था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसे खारिज कर दिया था. उन्होंने ये भी कहा कि निज्जर की हत्या से जुड़ी कोई भी जानकारी कनाडा की तरफ से साझा नहीं की गई है.
वहीं जस्टिन ट्रूडो ने कल एक बार फिर अपने बयान को दोहराया है और कहा कि ये गंभीर आरोप हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि हम चाहते हैं कि भारत सरकार इन आरोपों को गंभीरता से ले और हमारे साथ मिलकर काम करे. ट्रूडो ने कहा कि हम कनाडा के नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने और हमारे मूल्यों को बरकरार रखने की दिशा में काम करते रहेंगे. लेकिन उनके इस आरोप को कनाडा की इंटरनल पॉलिटिक्स के नज़रिये से भी देखा जा रहा है. चूँकि कनाडा में 2-3 फ़ीसदी सिख आबादी है और माना जाता है कि उन्हें लुभाने के लिए जस्टिन ट्रूडो ऐसी हरक़तें कर रहे हैं, लेकिन क्या फ़ायदे के चक्कर में उन्होंने अपना नुक़सान तो नहीं करा लिया और अमेरिका कनाडा की मीडिया इस मसले को किस तरह देख रही है और वहां क्या कहा जा रहा है इस पर? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
---------------------------------------------------------------------------
राजस्थान में चुनाव की तैयारियां ज़ोर पकड़ रही हैं. सभी छोटी-बड़ी पार्टियों के लिए अभी सबसे बड़ा चैलेंज उम्मीदवारों के नाम तय करना है. क्योंकि चुनाव से ठीक पहले कैंडिडेट लिस्ट नए नए बग़ावत पैदा करती है. कई टिकटार्थी इस लिस्ट में अपना नाम न देख एक झटके में बाग़ी हो जाते हैं और पार्टी को देते हैं भयंकर सिरदर्द. लेकिन राजस्थान की सियासत तो वैसे ही गुटबाज़ी और बग़ावत के लिए पिछले कुछ सालों से मशहूर है. कांग्रेस में अशोक गहलोत के ख़िलाफ़ सचिन पायलट की खुली बग़ावत का क़िस्सा सबको पता है. कैसे गहलोत सरकार गिरते-गिरते बची थी. इसके बाद दोनों गुटों में चली लंबी खींचतान पर लगाम लगी पार्टी आलकमान के प्रयासों से. बीजेपी में भी अंदरूनी गुटबाज़ी की ख़बरें आती रहती हैं. पार्टी के बड़े-बड़े कार्यक्रमों से वसुंधरा राजे की दूरी बताती है कि वहां सबकुछ ठीक नहीं है. राजस्थान की पॉलिटिक्स का पहिया मुख्यतः इन्हीं दो पार्टियों के इर्द-गिर्द घूमता है. लेकिन इनकी ख़ुद की गाड़ी कितनी पटरी पर चल रही है? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.
---------------------------------------------------------------------------- 5 अक्टूबर से आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप का आगाज़ होने जा रहा है. इसमें हिस्सा लेने जा रही हर टीम अपनी तैयारियों को फिनिशिंग टच देने की जद्दोज़हद में जुटी है. इंडिया का नाम भी इस फ़ेहरिस्त में शामिल है. क्योंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ आज से शुरू होने जा रही है. पहला मुकाबला पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन, मोहाली के मैदान पर आज दोपहर डेढ़ बजे से खेला जाएगा. भारत ने इस श्रृंखला के शुरूआती दो मैचों में रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया है. वहीं। अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ियों को लंबे अरसे बाद वनडे टीम में जगह मिली है. चोट के बाद एशिया कप में दमदार वापसी करने वाले केएल राहुल के पास कप्तानी की बागडोर होगी. तो वर्ल्ड कप से पहले इस आख़िरी सीरीज़ के लिए भारत अपने कौन से कल-पुर्जे दुरुस्त करना चाहेगा, किन खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी? 'आज का दिन' में सुनने के लिए क्लिक करें.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



