
भारत की 9 मिसाइलें तैयार थीं, इमरान के कॉल पर कॉल आ रहे थे... कहानी उस रात की जब PAK की कैद में थे अभिनंदन
AajTak
9 मिसाइलें पाकिस्तान के प्रमुख शहरों की तरफ तैनात कर दी गई थीं. तत्कालीन पाकिस्तानी पीएम इमरान खान के लगातार कॉल आ रहे थे. ये उस रात की बात है जब पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के फाइटर पायलट अभिनंदन वर्धमान को पकड़ लिया था. ऐसे कई खुलासे पूर्व हाई कमिश्नर अजय बिसारिया की किताब में किए गए हैं...
पाकिस्तान ने इंडियन एयरफोर्स के फाइटर पायलट अभिनंदन वर्धमान को पकड़ तो लिया था. न छोड़ने की बात भी कही थी. लेकिन उसकी सांस तब फूलने लगी जब भारत ने 9 मिसाइलों का मुंह पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया. इन्हें पाकिस्तान सीमा के नजदीक तैनात कर दिया गया था. दोनों परमाणु हथियार संपन्न देशों के बीच तनाव का माहौल था.
भारत ने जैसे ही मिसाइलों को सीमा की तरफ घुमाया. उधर, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी सेना के इरादे बदल गए. इमरान खान लगातार भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने के लिए कॉल कर रहे थे. जहां पहले पाकिस्तान अकड़ दिखा रहा था. मिसाइलों का मुंह मोड़ते ही उसकी घिग्घी बंध गई. वो बातचीत पर आ गया.
ये खुलासे पूर्व हाई कमिश्नर अजय बिसारिया ने अपनी नई किताब Anger Management: The Troubled Diplomatic Relationships Between India And Pakistan में किया है. अजय ने अपनी किताब में लिखा है कि इमरान खान सीधे पीएम मोदी से बात करना चाह रहे थे. उस रात को प्रधानमंत्री मोदी ने भी बाद में कत्ल की रात (Qatal Ki Raat) कहा था. ये बात है 27 फरवरी 2019 की जब अभिनंदन वर्धमान ने एक पाकिस्तानी F-16 को मार गिराया था. लेकिन इस दौरान उनके जेट पर पाकिस्तानी मिसाइल लग गई. उन्होंने इजेक्ट और पाकिस्तान में जा गिरे.
मिसाइलों का मुंह घूमा तो हिल गई पाकिस्तान सरकार
पाकिस्तानी सेना ने उन्हें तत्काल अपने कब्जे में ले लिया. पहले पाकिस्तानी सेना ने अकड़ दिखाई लेकिन जैसे ही पीएम मोदी और भारत सरकार ने मिसाइलों को पाकिस्तान की तरफ घुमाया. वो भी इतनी तेजी से कि पाकिस्तान की हालत खराब हो गई. भारतीय सेना की यह तैयारी देख कर पाकिस्तानी सेना और सरकार हिल गई.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








