)
भारत की बोफोर्स FH77 तोपों की 2030 तक विदाई, इनकी जगह ले सकती हैं ये 5 पावरफुल तोपें!
Zee News
Bofors FH77 replace: भारतीय सेना 2030 तक बोफोर्स FH77 तोपों को हटाने जा रही है. 1980 के दशक से सेवा में रही इन तोपों की जगह अब देसी धनुष और ATAGS जैसी उन्नत तोपें लेंगी. सेना ने पहले ही कई धनुष तोपें शामिल कर ली हैं और 1500 से अधिक ATAGS तोपों को भविष्य में शामिल करने की योजना है.
Bofors FH77 replace: भारत जल्द ही आधुनिक तोपों से लैस होने जा रहा है. देश के कोने-कोने में केवल मॉडर्न तोपें ही दिखाई देंगी. इसके लिए भारतीय सेना ने अपनी पुरानी तोपों को हटाने का फैसला लिया है, जिसकी जगह मॉडर्न और एडवांस तोपों को शामिल किया जाएगा. इसमें सबसे बड़ा बदलाव बोफोर्स FH77 तोपों को लेकर है, जिन्हें 2030 तक पूरी तरह हटाने का फैसला लिया गया है. 1980 के दशक में खरीदी गई ये स्वीडन निर्मित 155mm तोपें कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभा चुकी हैं. अब इनकी जगह देसी धनुष और ATAGS जैसी इन 5 एडवांस तोपों को शामिल किया जा सकता है.
