
भारत की बेटी स्वाति मोहन संभाल रही थीं मंगल ग्रह पर Perseverance Rover की लैंडिंग
AajTak
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में मार्स पर्सिवरेंस रोवर मिशन की लैंडिंग के दौरान एक महिला लगातार पूरी दुनिया को रोवर की स्थिति के बारे में बता रही थी. वह महिला भारतीय मूल की अमेरिकी साइंटिस्ट हैं. इस महिला ने ही मार्स पर्सिवरेंस रोवर को मंगल ग्रह पर उतरने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है. आइए जानते हैं ये कि कौन है? इन्होंने इस मिशन में क्या काम किया है?
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) में मार्स पर्सिवरेंस रोवर मिशन की लैंडिंग के दौरान एक महिला लगातार पूरी दुनिया को रोवर की स्थिति के बारे में बता रही थी. वह महिला भारतीय मूल की अमेरिकी साइंटिस्ट हैं. इस महिला ने ही मार्स पर्सिवरेंस रोवर (Perseverance Rover) को मंगल ग्रह पर उतरने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है. आइए जानते हैं ये कि कौन है? इन्होंने इस मिशन में क्या काम किया है? (फोटोः NASA) भारतवंशी अमेरिकी साइंटिस्ट स्वाति मोहन (Swati Mohan) कैलिफोर्निया स्थित पासाडेना में मौजूद नासा (NASA) की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) में काम करती हैं. ये मार्स पर्सिवरेंस रोवर (Perseverance Rover) मिशन यानी मार्स 2020 मिशन की गाइडेंस, नेविगेशन एंड कंट्रोल्स ऑपरेशंस (Mars 2020 Guidance, Navigation & Controls Operations Lead) की प्रमुख हैं. (फोटोः NASA) नासा का मार्स पर्सिवरेंस रोवर (Perseverance Rover) कब कितनी गति से कहां उतरेगा. उसका दिशा और दशा क्या होगी. वह किस ऊंचाई पर कितनी गति से चलेगा. यह सारा नियंत्रण स्वाति मोहन और उनकी टीम के जिम्मे था. जिसको इन्होंने पूरी बारीकी से निभाया. स्वाति इससे पहले नासा के कैसिनी (Cassini) मिशन जो शनि ग्रह पर रवाना किया गया था, चांद पर भेजे गए GRAIL मिशन का भी हिस्सा रह चुकी हैं. (फोटोः स्वाति मोहन/ट्विटर) I’m safe on Mars. Perseverance will get you anywhere.#CountdownToMarsMore Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












