भारत की पारंपरिक कलाओं को मिली मॉडर्न पहचान, लाल किले में दिख रही अनोखी पहल
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने 8 दिसंबर को आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन का लाल किला परिसर L1 बैरक में उद्घाटन किया. यहां 17 अलग-अलग कलाओं को एक साथ लाया गया है. फिलहाल 10 से ज्यादा राज्यों से कारीगरों को इस सेंटर में अलग-अलग कंटेंप्रेरी डिजाइन के साथ जोड़कर ऐसे डिजाइन बनाए जा रहे हैं, जो आजकल के समय में पसंद किए जाते हैं और साथ-साथ पुरानी कलाओं को भी जिंदा रख रहे हैं.
लाल किला परिसर में भारत के अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक कलाओं को एक छत के नीचे लाकर दुनिया के सामने रखने की एक कोशिश की गई है. आत्मनिर्भर भारत के तहत देश से वे कारीगर, जिनकी कला विलुप्त होती जा रही है, उन्हें कंटेंपरेरी डिजाइनर के साथ जोड़कर उनकी विलुप्त होती कला को दुनिया के सामने नई पहचान देने की शुरुआत की गई है.
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने 8 दिसंबर को आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन का लाल किला परिसर L1 बैरक में उद्घाटन किया. यहां 17 अलग-अलग कलाओं को एक साथ लाया गया है. फिलहाल 10 से ज्यादा राज्यों से कारीगरों को इस सेंटर में अलग-अलग कंटेंप्रेरी डिजाइन के साथ जोड़कर ऐसे डिजाइन बनाए जा रहे हैं, जो आजकल के समय में पसंद किए जाते हैं और साथ-साथ पुरानी कलाओं को भी जिंदा रख रहे हैं.
आंध्र प्रदेश की टोलुबुमला कला
टोलुबुम्ला आंध्र प्रदेश की सबसे प्राचीन हस्त कलाओं में से एक है. शुरुआती दौर में कागज की कठपुतलियों में अलग-अलग किरदार बनाकर उनका खेल दिखाया जाता था, जिसमें रामायण काल से लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज की रोचक कहानियों को दिखाया जाता था. उनकी वीर गाथाओं का गुणगान किया जाता था. मगर धीरे-धीरे यह कला विलुप्त होती रही. अब केवल श्री सत्या साई डिस्टिक दरमावर्म मंडल के कुछ गिने-चुने परिवार ही इस कला को बनाते हैं. आंध्र प्रदेश के इन कारीगरों में कंटेंपरेरी डिसइनर्स के साथ मिलकर अपनी कला को होम डेकोर के सामान बनाने में इस्तेमाल किया है और सुंदर-सुंदर वॉल पेंटिंग बनाई है जिसमें इस पारंपरिक कला को खूबसूरती से देखा जा सकता है.
पश्चिमी बंगाल की शोला पीठ कला
पश्चिम बंगाल में मां दुर्गा को खूबसूरत शोला कारीगर अपनी कल से सजाते हैं. शोला से मां के सिंगर का सामान, खूबसूरत पेड़ बनाए जाते हैं. मगर यह कल पश्चिम बंगाल में ही धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है. ऐसे में इस पारंपरिक कला को दुनिया के सामने रखना के लिए आत्मनिर्भर भारत केंद्र के डिजाइन में लाया गया है ताकि ये कारीगर डिजाइनर के साथ अपनी कला को एक नया रूप देकर इस कला को वेस्ट बंगाल के साथ-साथ पूरे भारत और विश्व में एक नई जगह और पहचान दिला सके.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










