
भारत की तरह 60 देश भी अपनाएंगे SIR, चुनाव प्रबंधन सम्मेलन में 'दिल्ली घोषणापत्र' मंजूर
AajTak
'इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट' (IICDEM)-2026 के समापन पर भारत की चुनावी तकनीक का डंका बजा है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में दुनिया के 60 से अधिक लोकतांत्रिक देशों ने भारत की मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को अपनाने पर अपनी सहमति जताई है.
भारत में आयोजित तीन दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट 2026 का समापन दिल्ली घोषणापत्र 2026 को अपनाने के साथ हुआ. इस सम्मेलन में 60 से अधिक लोकतांत्रिक देशों ने मतदाता सूची सुधार के लिए भारत की SIR प्रक्रिया को अपनाने पर सहमति जताई है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस प्रक्रिया को मतदाता सूची शुद्धि का व्यावहारिक तरीका बताया. सम्मेलन में वैश्विक चुनाव प्रबंधन को मजबूत करने के लिए तकनीकी सहयोग, ट्रेनिंग और पारदर्शिता पर भी जोर दिया गया. ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ भी हुआ. दिसंबर 2026 में प्रगति समीक्षा के लिए पुनः बैठक प्रस्तावित है.
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट पर तीन दिनों के सम्मेलन के समापन सत्र में कहा, भारत में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) प्रक्रिया मतदाता सूची को शुद्ध करने का सबसे व्यावहारिक तरीका है.
60 देशों ने स्वीकार किया प्रस्ताव
उन्होंने सम्मेलन में प्रस्ताव रखा कि इस तरीके से मतदाता सूची को अधिकतम शुद्ध किया जा सकता है. उन्होंने पूछा कि क्या इस परिष्कार प्रक्रिया को यहां मौजूद देश अमल करना चाहेंगे. इसके बाद इस प्रस्ताव पर ध्वनि मत से पांच दर्जन से अधिक लोकतांत्रिक देशों ने सहमति जताई और इसे अपनाने पर राजी हो गए.
लोकतंत्र के साथ स्तंभ
सीईसी ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव के कम से कम सात अहम स्तंभ हैं. इसमें योग्य वोटर को सूची में शामिल करना, स्वतंत्र निष्पक्ष और सर्व समावेशी चुनाव करवाना, वोटर को सब कुछ समझाते हुए जागरूक रखना. इसके लिए वक्त-वक्त पर रिपोर्ट बना कर प्रकाशित करना और जनता तक पहुंचाना, वोटर की सुरक्षा और सुविधा के लिए अत्याधुनिक तकनीकी सुविधा मुहैया कराना, उनको इंटरनेट पर मौजूद मिस इन्फॉर्मेशन की बाढ़ से जागरूक रखते हुए बचाना, ट्रेनिंग सिस्टम को मजबूत और सतत रखना, यानी चुनाव टीम की क्षमता बढ़ाए और बनाए रखना शामिल है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










