
भारत की 'एक्सरसाइज त्रिशूल'... क्या डरा हुआ पाकिस्तान, पहले नोटैम फिर नौसेना के लिए दी वॉर्निंग
AajTak
भारत की 'एक्सरसाइज त्रिशूल' पश्चिमी सीमा पर हो रही है, जहां सेना, नौसेना और वायुसेना एकजुट होकर अभ्यास कर रही हैं. 20,000 जवान, ब्रह्मोस मिसाइल और राफेल जेट भी इसमें शामिल हैं. पाकिस्तान ने हवाई क्षेत्र बंद कर नोटैम जारी किया. समुद्री फायरिंग वार्निंग भी दी है. यह उसका डर दिखा रही है या सतर्कता.
भारत एक बड़ी सैन्य एक्सरसाइज त्रिशूल कर रहा है. यह भारत की सेना, नौसेना और वायुसेना का संयुक्त अभ्यास है. यह एक्सरसाइज पश्चिमी सीमा पर हो रही है, जो पाकिस्तान के साथ लगती है. पाकिस्तान ने इसकी वजह से हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है और समुद्री चेतावनी जारी की है. क्या पाकिस्तान सच में भारत से डर हुआ है?
एक्सरसाइज त्रिशूल भारत की सशस्त्र सेनाओं का एक बड़ा ट्राई-सर्विसेज (तीनों सेनाओं का) अभ्यास है. इसका पूरा नाम है ट्राई-सर्विसेज सिनर्जी एनेबलिंग इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस. संस्कृत में इसका ध्येय मंत्र है - त्रिशूलं समन्वयस्य बलम्. मतलब, त्रिशूल यूनिटी (एकता) की ताकत का प्रतीक है.
यह भी पढ़ें: त्रिशूल, अस्त्र शक्ति, सेंटिनल स्ट्राइक... PAK-चीन बॉर्डर पर खतरों से लड़ने के लिए सेना की जबरदस्त तैयारी
यह एक्सरसाइज भारत को सिखाती है कि तीनों सेनाएं कैसे एक साथ मिलकर काम करें. जैसे, सेना जमीनी लड़ाई लड़े, नौसेना समुद्र में और वायुसेना हवा से हमला करे. सबका लक्ष्य है - जॉइंटनेस (एकजुटता), आत्मनिर्भरता (खुद पर भरोसा) और इनोवेशन (नई तकनीक). यानी, भारत की सेना को भविष्य के युद्धों के लिए तैयार करना, जहां जमीं, समुद्र, हवा और साइबर सब एक साथ हों.
यह एक्सरसाइज भारत की सीमाओं की रक्षा करने की कसम को मजबूत करती है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा था कि पाकिस्तान को चेतावनी दी गई है. अगर फिर हिमाकत की तो मुंह की खाएंगे.
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर 2.0 होगा और घातक और खुफिया... भारत कल लॉन्च करेगा 'समुद्र की आंख'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










