
भारत का सीरप, गाम्बिया में बच्चों की मौत और WHO की चेतावनी, 5 पॉइंट में समझें पूरा मामला
AajTak
हरियाणा में बने चार कफ सिरप को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. दावा हुआ है कि इन कफ सिरप की वजह से गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत हो गई है. सिरप में डाइथिलीन ग्लायकोल और इथिलीन ग्लायकोल की मात्रा जरूरत से ज्यादा पाई गई है. पांच प्वाइंट में पूरा विवाद समझिए
हरियाणा में बने चार कफ सिरप को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. दावा हुआ है कि इन कफ सिरप की वजह से गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत हो गई है. सिरप में डाइथिलीन ग्लायकोल और इथिलीन ग्लायकोल की मात्रा जरूरत से ज्यादा पाई गई है. बच्चों की मौत के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारत में बनीं सर्दी-जुकाम की चार सिरप को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. पूरे विवाद पर भारत ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है. 5 पॉइंट में समझते हैं कि आखिर ये पूरा विवाद है क्या-
1. हरियाणा के सोनीपत में मेडेन फार्मास्यूटिकल (Maiden Pharmaceuticals) ने प्रोमिथैजीन ओरल सॉल्यूशन (Promethazine Oral Solution), कोफेक्समैलिन बेबी कफ सिरप (Kofexmalin Baby Cough Syrup), मेकऑफ बेबी कफ सिरप (Makoff Baby Cough Syrup) और मैगरिप एन कोल्ड सिरप (Magrip N Cold Syrup) बनाया है. इन चारों ही सिरप को गाम्बिया में निर्यात किया गया था. लेकिन WHO के मुताबिक इन सिरप में डाइथिलीन ग्लायकोल और इथिलीन ग्लायकोल की मात्रा ज्यादा निकली है, बच्चों की मौत का भी ये एक बड़ा कारण माना जा रहा है.
2. इस विवाद के बाद भारत सरकार की तरफ से इन चारों सिरप के सैंपल को टेस्टिंग के लिए रीजनल ड्रग टेस्टिंग लैब भेज दिया गया है. कोलकाता की सेंट्रल ड्रग लेबोरेटरी में भी जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं. अभी तक रिजल्ट सामने नहीं आया है. नतीजे के आधार पर ही आगे की जांच करने की बात की जा रही है.
3. राहत की बात ये भी है कि जिन चार कफ सिरप को लेकर WHO ने अलर्ट जारी किया है, वो सिर्फ निर्यात के लिए रखे गए हैं. भारत में उनका इस्तेमाल नहीं होता है. अभी तक इन सिरप को भारत में कही भी सेल नहीं किया गया है. जोर देकर कहा गया है कि ये सिरप सिर्फ गाम्बिया में एक्सपोर्ट किया गया था.
4. स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी के लिए WHO के दावों को भी पूरी तरह स्वीकार नहीं किया है. साफ कहा गया है कि अभी तक गाम्बिया में हुई बच्चों की मौत का विस्तृत कारण नहीं बताया गया है. इस बात पर भी जोर दिया गया है कि WHO ने CDSCO के साथ उन सिरप की डिटेल भी अब तक साझा नहीं की है.
5. Maiden में काम करने वाले एक डायरेक्टर नरेश कुमार गोयल ने रॉयटर्स को बताया है कि बच्चों की मौत वाली बात उन्हें गुरुवार को ही पता चली है. अभी पूरे मामले को समझने का प्रयास किया जा रहा है. हम लोग भारत में कुछ भी नहीं बेच रहे हैं. वहीं गाम्बिया की बात करें तो मेडिकल अधिकारियों ने जुलाई में तब अलर्ट जारी किया था, जब वहां किडनी की समस्या से दर्जनों बच्चे बीमार पड़ने लगे थे. कुछ बच्चों की मौत भी हो चुकी थी. अब तक वहां 66 बच्चों की मौत हो चुकी है. इन मौतों में एक सा ही पैटर्न सामने आया था. और वो ये कि इन सारे बच्चों की उम्र 5 साल से कम थी और ये कफ सिरप लेने के 3 से 5 दिन बाद बीमार हो रहे थे.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










