
'भारत का प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा तालिबान, सीजफायर टिकेगा नहीं...', अफगानी सेना के भारी पड़ने पर बौखलाया पाकिस्तान
AajTak
तालिबान और पाकिस्तान के बीच हाल ही में घोषित संघर्षविराम पर खुद पाकिस्तान के भीतर से ही सवाल उठने लगे हैं. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस युद्ध विराम को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने भारत का नाम भी घसीटा है.
जंग के मैदान में अफगानी सेना के भारी पड़ने पर पाकिस्तान बौखला गया है और अब वो भारत का नाम घसीटने लगा है. बुधवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर भरोसा करना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि तालिबान के हालिया फैसले पाकिस्तान के हितों के खिलाफ हैं और उनके पीछे 'भारत का प्रभाव' दिख रहा है.
आसिफ ने कहा, तालिबान अब पाकिस्तान के खिलाफ भारत का प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है. उनके फैसले नई दिल्ली से प्रायोजित हैं. इस वजह से संघर्षविराम लंबे समय तक नहीं टिकेगा.
PAK के रक्षा मंत्री ने दावा किया कि अफगानिस्तान की जमीन से पाकिस्तान पर हो रहे आतंकी हमलों में तेजी आई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में आतंकियों ने पाकिस्तान की सुरक्षा चौकियों पर हमले बढ़ा दिए हैं और तालिबान सरकार ने उन्हें रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है.
आसिफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने कई बार कूटनीतिक चैनलों के जरिए अफगानिस्तान से बातचीत की, लेकिन तालिबान 'पड़ोसी देश की चिंताओं को गंभीरता से नहीं ले रहा.'
ख्वाजा आसिफ का कहना था कि मुझे आशंका है कि आगे सीजफायर बना रहेगा, क्योंकि तालिबान इस समय सारे फैसले नई दिल्ली (भारत) के इशारे पर ले रहा है. मुत्तकी साहब (अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी) वहां एक हफ्ते तक बैठे रहे हैं और अब वापस आ गए हैं. वे वहां से क्या प्लान लेकर आए हैं. मेरा ख्याल है कि इस वक्त काबुल दिल्ली की प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है.
तालिबान पर क्यों बढ़ रहा है पाकिस्तान का अविश्वास?

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले को लेकर मचे घमासान के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कल मीडिया के सामने आकर युद्ध को लेकर कई बड़ी बातें कहीं नेतन्याहू ने ईरान के साथ संघर्ष में अमेरिका को घसीटने की फर्जी खबरों का खंडन किया. कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति हमेशा वही निर्णय लेते हैं जो उन्हें अमेरिका के हित में लगता है. उन्होंने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के दौरान इजरायल और अमेरिका के तालमेल की भी प्रशंसा की.









