
भारत, कश्मीर और मोदी ही नहीं, अपनी बेटियों की 'आजादी' के भी दुश्मन हैं शाहिद आफरीदी, दिया था ये विवादित बयान
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश ही नहीं दुनियाभर में गुस्सा है. इस घटना के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव भी चरम पर है. लेकिन ऐसे नाजुक माहौल में भी कुछ लोगों की नफरती जुबान खामोश होने का नाम नहीं ले रही.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश ही नहीं दुनियाभर में गुस्सा है. इस घटना के बाद भारत-पाकिस्तान में तनाव भी चरम पर है. लेकिन ऐसे नाजुक माहौल में भी कुछ लोगों की नफरती जुबान खामोश होने का नाम नहीं ले रही. ऐसा ही एक विवादित बयान पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहीद आफरीदी ने दिया है. जिन्होंने इस आतंकी घटना की निंदा की बजाय इसका ठीकरा भारतीय सेना पर ही फोड़ दिया.
एक पाकिस्तानी होने के नाते उन्हें अपने देश का सपोर्ट करने की बात तो समझ आती है लेकिन आतंकी घटनाओं पर ही इस तरह से पर्दा डालना आफरीदी की घटिया सोच का ही नतीजा है. हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब अफरीदी ने भारत और कश्मीर को लेकर विवादित बयान दिया हो. लेकिन आफरीदी से शांति, मोहब्बत और अमन की बात करना इसलिए भी बेकार है क्योंकि वह अपनी और अपनी देश के बेटियों की आजादी के भी दुश्मन हैं...
यह भी पढ़ें: शाहिद आफरीदी ने की भारत पर अनर्गल टिप्पणी... तो फूटा असदुद्दीन ओवैसी का गुस्सा, बोले- जोकर का नाम मत लो
अपनी बेटियों की आजादी के दुश्मन है अफरीदी...
साल 2019 में शाहिद आफरीदी की आत्मकथा 'गेम चेंजर' आई थी. अपनी इस किताब में आफरीदी ने खेल, सियासत और निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए थे. इसी में आफरीदी ने अपनी 4 बेटियों का जिक्र करते हुए कहा था कि वो नहीं चाहते की उनकी बेटियां कोई आउटडोर गेम का हिस्सा बनें. आफरीदी ने बेटियों के घर से बाहर खेलने को इस्लामिक कानून के खिलाफ बताते हुए कहा था कि वो नहीं चाहते की उनकी बेटियां ऐसा गेम खेलें जहां दर्शक उन्हें देखकर तालियां बजाएं.
पाकिस्तान महिला क्रिकेट को लेकर भी दिया था अजीब बयान

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












