
भारत और पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को लेकर रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा
AajTak
परमाणु सुरक्षा पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय एनजीओ नेशनल थ्रेट इनिशिएटिव ने परमाणु सुरक्षा सूचकांक जारी किया है. सूचकांक में परमाणु सुरक्षा को लेकर सभी परमाणु संपन्न देशों के साथ-साथ गैर परमाणु देशों का भी आकलन किया गया है. इस सूचकांक में पाकिस्तान की रैंकिंग में सुधार हुआ है.
वैश्विक परमाणु सुरक्षा की स्थिति का मूल्यांकन करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन नेशनल थ्रेट इनिशिएटिव (NTI) के परमाणु सुरक्षा सूचकांक ने पाकिस्तान को भारत से ऊपर स्थान दिया है. मंगलवार को जारी नई रैंकिंग में संगठन ने खतरनाक सामग्री के रखरखाव के मामले में पाकिस्तान को भारत, ईरान और उत्तर कोरिया से आगे रखा है. पाकिस्तान ने इस बार पहले से तीन अंक अधिक हासिल किए हैं और 22 देशों की सूची में 19 वां स्थान हासिल किया है.
एनटीआई (Nuclear Threat Initiative) का परमाणु सुरक्षा सूचकांक कई संकेतकों और मानदंडों के आधार पर देशों की परमाणु सुरक्षा की क्षमता और उसके लिए किए जा रहे प्रयासों को मापता है. इसमें परमाणु प्लांट्स और सामग्रियों की सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और संधियों का पालन, परमाणु सुरक्षा के लिए नियामक ढांचा और परमाणु हथियारों या सामग्रियों को गलत हाथों में जाने से रोकने के लिए किए जा रहे सबसे बेहतर उपाय शामिल हैं.
एनटीआई एक गैर-लाभकारी संस्था है जो इस सूचकांक को तैयार करती है. एनटीआई इस बात का रिकॉर्ड रखती है कि परमाणु संपन्न देश अपने परमाणु सामग्री को किस तरह संभाल रहे हैं और उसकी सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रहे हैं.
परमाणु सुरक्षा सूचकांक में भारत से आगे पाकिस्तान
एनटीआई के सूचकांक (खतरनाक सामग्री के रखरखाव के मामले में) में पाकिस्तान 49 अंकों के साथ 19वें स्थान पर है. भारत 40 अंकों के साथ पाकिस्तान से एक अंक नीचे 20वें स्थान पर है. सूचकांक में ईरान 29 अंकों के साथ 21वें स्थान पर है. उत्तर कोरिया सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए 18 अंकों के साथ 22वें स्थान पर है.
वहीं, परमाणु सुविधाओं की सुरक्षा के मामले में भी पाकिस्तान का सूचकांक भारत से कहीं आगे है. 47 देशों की सूची में पाकिस्तान को 61 अंक मिले हैं और वो रूस और इजरायल के साथ 32वें स्थान पर है. जबकि भारत इस सूची में 52 अंकों के साथ 40वें स्थान पर है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









