
भारत आ रहे हैं इन 20 देशों के पीएम, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति, जानिए क्या है वजह
BBC
फ्रांस, ब्राज़ील, स्पेन से लेकर 20 देशों के अहम नेता भारत आ रहे हैं.
नई दिल्ली एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है. मुख्य रूप से इसका आयोजन भारत मंडपम में किया जाएगा.
इस कार्यक्रम में टेक और एआई जगत के कई बड़े नाम भारत आएंगे. इसके अलावा 20 देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति शामिल होंगे.
अब तक तीन वैश्विक एआई समिट आयोजित हो चुके हैं. इसकी शुरुआत 2023 में एआई सेफ्टी समिट से हुआ था, जो ब्लेचली पार्क यूके में आयोजित हुआ था.
इसके बाद अगले वर्ष दक्षिण कोरिया में एआई सोल समिट हुआ.
पिछले साल फ़रवरी में फ़्रांस की राजधानी पेरिस में एआई एक्शन समिट आयोजित किया गया. नई दिल्ली में होने वाला एआई इम्पैक्ट समिट इस कड़ी का चौथा समिट होगा.
एआई इम्पैक्ट समिट 16 फ़रवरी से 20 फ़रवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा. एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को एक अहम वैश्विक मंच के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समावेशी और प्रभावशाली एआई के भविष्य की दिशा तय करना है.
समिट को तीन मुख्य स्तंभों पीपल, प्लैनेट और प्रोग्रेस के आधार पर संचालित किया गया है.

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












