
भारतीय से शादी करने पर अमेरिकी महिला को सुननी पड़ीं आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल
AajTak
एक अमेरिकी महिला, जो पिछले 19 साल से भारत में रह रही हैं, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि एक भारतीय लड़के से शादी करने के बाद उन्हें कैसी-कैसी अजीब बातें सुनने को मिलीं.
भारत में रह रही एक अमेरिकी महिला ने अब एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने बताया है कि एक भारतीय पुरुष से शादी करने के बाद उसे किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा. पिछले 19 सालों से वह महिला भारत में रह रही हैं. वीडियो में महिला ने उन बेतुकी बातों का ज़िक्र है जो विदेशियों को भारतीयों से शादी करने पर अक्सर सुननी पड़ती हैं. अपने सामने आई चुनौतियों के बारे में उनकी ईमानदार राय सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल वायरल हो रहे वीडियो में, जेसिका ने भारतीयों से शादी करने वाले विदेशियों के बारे में की जाने वाली नस्लवादी टिप्पणियों के बारे में बात की. भारतीयों से शादी करने वाले विदेशियों के बारे में ट्रोल्स की बेतुकी बातें टाइटल वाले इस इंस्टाग्राम पोस्ट को अब तक 2,29,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
वीडियो में वायरल हो रही महिला का नाम जेसिका कुमार है, और उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत आने और शादी करने के बाद लोगों की सोच और ट्रोलिंग ने उन्हें हैरान कर दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसका टाइटल है – "भारतीयों से शादी करने वाले विदेशियों पर ट्रोलर्स की बेतुकी बातें". यह वीडियो अब तक 2.29 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है.
क्या-क्या बातें सुननी पड़ीं?
सोशल मीडिया पर मिल रहा समर्थन महिला ने बताया कि उन्हें हर दिन रंगभेद, गोरे रंग के कारण अजीब मानसिकता वाले लोगों का सामना करना पड़ता है. वीडियो पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- "मुझे भी यही सुनना पड़ता है, कि मेरे पति ने मुझसे सिर्फ़ ओसीआई कार्ड के लिए शादी की. ”दूसरे ने कहा-"टिप्पणियां तो इतनी अजीब होती हैं कि कभी-कभी हंसी आती है, कभी गुस्सा.” एक यूजर ने लिखा- "लोगों को दूसरों की जिंदगी में ज़रूरत से ज़्यादा दखल देने की आदत है."
कहां रहती हैं जेसिका? जेसिका की शादी एक बिहारी युवक से हुई है. अक्सर अपने वीडियो में, वह उस समय को याद करती हैं जब वह पहली बार भारत आई थीं और सचमुच कभी वापस नहीं लौट पाईं. उन्होंने 3 जुलाई, 2010 को अपनी शादी के दिन का एक वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया था.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











