
भारतीय सेना ने एयरक्राफ्ट हैकिंग के दावे को किया खारिज, अफवाह न फैलाने की अपील
AajTak
भारतीय सेना ने उन दावों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि उसके ड्रोन (RPA) को चीन ने हैक कर लिया. सेना ने इसे 'निराधार और गलत' बताया और सोशल मीडिया व मीडिया से अपील की कि वे बिना पुष्टि के इस तरह की भ्रामक खबरें न फैलाएं.
भारतीय सेना ने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि उसके रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (RPA) को चीन ने हैक कर लिया. सेना ने इस तरह की भ्रामक खबरों से बचने की अपील की है और कहा है कि उनकी सभी संपत्तियां पूरी तरह सुरक्षित हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था पोस्ट हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि भारतीय सेना का एक RPA कंट्रोल खोकर चीन की सीमा में चला गया और वहां उसे चीन ने हैक कर लिया. इस पोस्ट के आधार पर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भी इस घटना का जिक्र किया गया था.
हालांकि, सेना के सूत्रों ने स्पष्ट किया कि यह खबर पूरी तरह 'निराधार और गलत' है. सेना ने कहा कि ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है और इस तरह की अफवाहों से जनता में बेवजह डर और गलतफहमी फैल सकती है.
सेना ने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि वे बिना पुष्टि किए किसी भी खबर को न फैलाएं. सेना की ओर से कहा गया कि वे अपने सभी उपकरणों और संचालन की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.
सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर भारत-चीन सीमा से जुड़ी भ्रामक खबरें वायरल होती रही हैं, जिन्हें बाद में सरकार और सेना द्वारा खंडित किया गया. सेना का कहना है कि बिना पुष्टि की गई खबरें न केवल भ्रम पैदा करती हैं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों में गलतफहमी भी पैदा कर सकती हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










