
भारतीय सेना अध्यक्ष ने किया राजस्थान में लौंगेवाला का दौरा, पाकिस्तान से तनाव के बाद हालात का लिया जायजा
AajTak
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कोणार्क कॉर्प्स के रेगिस्तानी क्षेत्र में लौंगेवाला का दौरा किया. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों की बहादुरी और भारतीय वायु सेना और सीमा सुरक्षा बल के साथ संयुक्त कार्रवाई की समीक्षा की. सेना प्रमुख ने जवानों का उत्साह बढ़ाया और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए एक्टिव रहने को कहा.
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आज कोणार्क कॉर्प्स के रेगिस्तानी क्षेत्र में लौंगेवाला का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों की काबीलियत की सराहना की, और भारतीय वायु सेना और सीमा सुरक्षा बल के साथ को-ऑर्डिनेशन में किए गए जॉइंट एक्शन की समीक्षा की.
जैसलमेर से कच्छ तक फैले रेगिस्तान में भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और सीमा सुरक्षा बल ने मिलकर तेज और समन्वित सैन्य कार्रवाई की थी. इस जॉइंट एक्शन ने दुश्मन की योजना को नाकाम करने के साथ-साथ पश्चिमी सीमांत पर परिचालन प्रभुत्व स्थापित किया. ऑपरेशन सिंदूर के तहत सर्विलांस एसेट्स और एयर डिफेंस सिस्टम को तेजी से तैनात किया गया, जिसे वायु सेना और सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर प्रभावी तरीके से लागू किया गया.
यह भी पढ़ें: सेना के जवान ने बताया पाकिस्तान के खिलाफ कैसे हुई कार्रवाई... 'ऑपरेशन सिंदूर' पर अखनूर से ग्राउंड रिपोर्ट
वेपन सिस्टम और अन्य ऑपरेशनल साधनों की सही स्थिति ने नागरिक प्रशासन के सहयोग के साथ क्षेत्रों पर कड़ा नियंत्रण स्थापित किया गया और संभावित खतरों को समाप्त किया.
सेना प्रमुख ने बढ़ाया जवानों का उत्साह
सेना प्रमुख ने कोणार्क कॉर्प्स के सैनिकों से बातचीत में उनका उत्साह बढ़ाया और उनकी बहादुरी, समर्पण और लगन को स्वीकारते हुए उन्हें शाब्बाशी दी. उन्होंने खासतौर से दुश्मन के ड्रोन घुसपैठ को सफलतापूर्वक बेअसर करने के लिए सैनिकों की सतर्कता की प्रशंसा की, जिससे रेगिस्तानी क्षेत्र में किसी भी दुश्मनी की कोशिश नाकाम रही.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










