
भारतीय लेखक ने इमरान खान पर लिखी बुक, बेंगलुरु में हिंदू संगठन के विरोध पर रद्द करनी पड़ी लॉन्चिंग
AajTak
लेखक सुधाकर एसबी ने साढ़े तीन साल के अध्ययन के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर एक किताब लिखी है. बेंगलुरु में गुरुवार को इस किताब की लॉन्चिंग थी लेकिन उससे पहले ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध कर दिया. माहौल को देखते हुए फिलहाल किताब का विमोचन रद्द कर दिया गया है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर लिखी एक किताब को लेकर बेंगलुरु में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जमकर विरोध कर दिया है. उनके विरोध के बाद किताब का विमोचन रोक दिया गया. लेखक सुधाकर एसबी की किताब "इमरान खान ए लिविंग लेजेंड" (Imran Khan a living legend) का बेंगलुरु के मल्लथहल्ली में शाम 5 बजे विमोचन था.
बुक लॉन्च रद्द होने के बाद लेखक सुधाकर ने कहा- यह किताब मैंने साढ़े तीन साल के शोध के बाद लिखी है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और टीवी पर कई तरह के कार्यक्रमों और इमरान खान के कई पत्रकारों के साथ इंटरव्यू का अध्ययन करने के बाद यह किताब लिखी है.
इमरान को भारत के करीबी के रूप में देखता हूं
लेखकर सुधाकर ने आगे कहा- मैं इमरान खान को भारत के बहुत करीबी और एक अच्छे इंसान के रूप में देखता हूं. मेरी इस किताब में इसका विस्तार से विवरण दिया गया है. इसका हिंदू समर्थक कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है. मैं भी एक हिंदू कार्यकर्ता हूं.
उन्होंने कहा कि उनकी यह किताब इमरान खान की ईमानदारी और सामाजिक जागरूकता, गरीबों की ओर अग्रसर, समाज के प्रति प्रतिबद्धता और प्रशासन में पारदर्शिता के बारे में है. लेखक से जब पूछा गया कि इमरान खान एक अच्छे इंसान है, क्या अपने इस पर एक किताब लिखी है? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि इतना ही नहीं, वह भारत के एक अच्छा दोस्त हैं. कई टीवी चैनलों में दिए इमरान खान के इंटरव्यू से इसे समझा जा सकता है.
इमरान पाकिस्तान में समानता लेकर आए

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










