
'भारतीय यहां पढ़ते हैं और अपने देश में कंपनी खोल अरबपति बन जाते हैं...', डोनाल्ड ट्रंप का फिर छलका दर्द
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय ग्रेजुेट्स के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कंपनियों को यह निर्देश दिया है कि वे लोकल यूनिवर्सिटी से गोल्ड कार्ड नागरिकता के साथ भारतीय ग्रेजुएट्स को नौकरी पर रखें. उनका कहना है कि पहले अमेरिकी कंपनियों को उन्हें काम पर रखने में मुश्किलें होती थी, और स्टूडेंट्स "भारत वापस जाते हैं, कंपनियां खोलते हैं, अरबपति बन जाते हैं. वे हजारों लोगों को रोजगार देते हैं."
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "लोग भारत, चीन, जापान, और अलग-अलग जगहों से आते हैं, वे हार्वर्ड या द व्हार्टन स्कूल ऑफ फाइनेंस में पढ़ाई करते हैं... उन्हें नौकरियां मिलती हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि क्या वे अमेरिका में रह सकते हैं या नहीं."
यह भी पढ़ें: दुनियाभर के अमीरों के लिए ट्रंप लेकर आए 'गोल्ड कार्ड' वीजा, जानें भारतीयों पर क्या होगा असर
'अपने देश जाकर बड़ी कंपनियां खोल लेते हैं'
राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि कई कंपनियों ने इस मामले को लेकर उनसे शिकायत की थी कि वे इन्हें काम पर रखने में असमर्थ होती हैं, और भारतीय छात्र अपने देश जाकर बड़ी कंपनियां खोलकर अरबपति बन जाते हैं.
यह भी पढ़ें: चीन चलेगा लेकिन चुभ रहा इंडिया! हर मंच पर वही दुख... 5 दिन में 5 बार ट्रंप का छलका दर्द

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










