
भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत 'माहे' को बेड़े में किया शामिल
AajTak
भारतीय नौसेना के बेडे़ में 'माहे' जहाज़ को शामिल किया गया है. कोच्चि में बनी ‘माहे’ नाम की पनडुब्बी रोधी युद्धपोत भारतीय नौसेना को सौंपी गई है. यह आत्मनिर्भर भारत के तहत पूरी तरह देश में बनी पहली जहाज़ है.
भारत की नौसेना को इस हफ्ते एक बड़ी ताकत मिली है. देश में ही बनी एक नई युद्धपोत शृंखला की पहली जहाज़ "माहे" अब नौसेना के बेड़े में शामिल हो गई है. इसे कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने कोच्चि में तैयार किया है. आने वाले सालों में ऐसी कुल आठ जहाज़ नौसेना का हिस्सा बनेंगी.
इस जहाज़ का नाम पुदुचेरी के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर "माहे" के नाम पर रखा गया है, जो भारत की समुद्री परंपरा और बढ़ती तकनीकी क्षमता को दिखाता है. लगभग 78 मीटर लंबा और करीब 1100 टन वज़नी यह जहाज़ छोटा जरूर है, लेकिन बेहद शक्तिशाली है.
माहे में पनडुब्बियों से निपटने वाले टॉरपीडो और मल्टी-फंक्शनल रॉकेट लगे हैं. इसमें ऐसे रडार और सोनार सिस्टम भी हैं जो पानी के नीचे छिपे खतरों को बड़ी सटीकता से पकड़ सकते हैं. यह जहाज़ समुद्र के नीचे निगरानी करने, ज़रूरत पड़ने पर नौसेना की माइन्स बिछाने और तटीय इलाकों में छोटे पैमाने पर सैन्य अभियान चलाने में भी सक्षम है.
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार नौसेना कंमाडर्स कॉन्फ्रेंस शुरू, दुश्मन को हद में रखने की रणनीति बनेगी
माहे पूरी तरह भारत में बनी "एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट" शृंखला की पहली जहाज़ है. इसकी 80 प्रतिशत से ज़्यादा तकनीक और उपकरण देश में ही बने हैं. यह आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत रक्षा उत्पादन में देश की मज़बूती की बड़ी मिसाल है.
इस जहाज़ के जुड़ने से भारत की नौसेना को देश के तटीय इलाकों में दुश्मन की पनडुब्बियों की गतिविधियों का पता लगाने और उनका मुकाबला करने में बड़ी मदद मिलेगी. इसे 23 अक्टूबर को कोच्चि में भारतीय नौसेना को सौंपा गया, जबकि बाकी सात जहाज़ अगले कुछ सालों में शामिल किए जाएंगे.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







