
भारतीय चुनाव में अमेरिकी फंडिंग के आरोप, पूर्व चुनाव आयुक्त बोले- ऐसा कभी नहीं हुआ
AajTak
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने रविवार को उस रिपोर्ट को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि उनके कार्यकाल के दौरान भारत में मतदाता भागीदारी बढ़ाने के लिए एक अमेरिकी एजेंसी द्वारा वित्तीय मदद दी गई थी.
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने रविवार को उस रिपोर्ट को खारिज किया जिसमें कहा गया था कि उनके कार्यकाल के दौरान भारत में मतदाता भागीदारी बढ़ाने के लिए एक अमेरिकी एजेंसी द्वारा वित्तीय मदद दी गई थी. यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब यूएस डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) ने शनिवार को एक पोस्ट में घोषणा की कि वह अपनी कई योजनाओं को रद्द कर रहा है, जिनमें "भारत में मतदाता भागीदारी" के लिए 21 मिलियन डॉलर का खर्च भी शामिल था. बता दें कि अमेरिका की DOGE का नेतृत्व एलन मस्क कर रहे हैं.
पूर्व चुनाव आयुक्त ने क्या कहा
कुरैशी ने कहा कि 2012 में उनके कार्यकाल के दौरान चुनाव आयोग और इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर इलेक्ट्रोरल सिस्टम्स (IFES) के बीच एक एमओयू हुआ था, लेकिन इसमें कोई भी वित्तीय सहायता या फंडिंग का वादा नहीं था. यह एमओयू केवल प्रशिक्षण के लिए था.
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एमओयू में यह स्पष्ट रूप से कहा गया था कि दोनों पक्षों पर किसी भी प्रकार की वित्तीय या कानूनी जिम्मेदारी नहीं होगी और इसमें किसी भी फंडिंग का कोई जिक्र नहीं है.
अब जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, एलन मस्क के DOGE ने रविवार को घोषणा की कि अमेरिका ने भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनाए गए 21 मिलियन डॉलर के कार्यक्रम में कटौती करने का फैसला किया है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










