
भारतीय निर्वाचन आयोग ने असम में चार मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान का दिया आदेश
AajTak
असम में तीन विधानसभा क्षेत्रों के चार मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान का आदेश दिया है. भारतीय निर्वाचन आयोग ने असम के मुख्य चुनाव अधिकारी को इस संबंध में पत्र लिखा है.
भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने शनिवार को असम में तीन विधानसभा क्षेत्रों के चार मतदान केंद्रों पर 20 अप्रैल को फिर से मतदान का आदेश दिया है. ईसीआई ने असम के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र में लिखा की चार मतदान केंद्रों रतबारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 149 नंबर इंदिरा एम.वी स्कूल, सोनाई निर्वाचन क्षेत्र के तहत 109 (463 कोई मध्य धेनरी एलपी स्कूल) और 107 ए नंबर खोथलीर एलपी स्कूल, 107 नंबर मुलदुम एल.पी. सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान केंद्रों पर नए सिरे से मतदान कराया जाए. बता दें कि, मतदान केंद्र 149 की इंदिरा एम.वी. स्कूल की ई.वी.एम 1 अप्रैल की रात पथराकंडी निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु पॉल के निजी वाहन में पाया गई थी. दूसरी ओर, 1 अप्रैल को सोनई निर्वाचन क्षेत्र के तहत 109 (463 नंबर मध्य धनेहरी एल.पी. स्कूल) में मतदान के दौरान दो समूहों के बीच संघर्ष में कम से कम दो लोग घायल हो गए थे.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








