
भाजपा मंत्री Sonam Kinnar बोलीं- 10-10 हजार चंदा लेकर keshav dev maurya को गिफ्ट करूंगी Fortuner
AajTak
सपा और महान दल के गठबंधन के बाद दिवाली पर सपा ने केशव देव मौर्य को फॉर्च्यूनर गाड़ी गिफ्ट की थी. चुनाव बीतने के बाद दोनों की राहें जुदा हो गई और महान दल ने सपा से गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया. गठबंधन तोड़ने से नाराज सपा ने उनसे गाड़ी वापस मांग ली.
उत्तर प्रदेश की मंत्री सोनम किन्नर ने महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य को लेकर एक टिप्पणी की है. सोनम ने कहा कि केशव देव मौर्य भाजपा में आ जाएं तो मैं उन्हें एक फॉर्च्यूनर गाड़ी गिफ्ट करूंगी.
बता दें कि सोनम किन्नर को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है. सोनम ने कहा कि महान दल के अध्यक्ष बीजेपी में शामिल हो जाएं. तो वे सभी किन्नरों से 10-10 हजार रुपए का चंदा लेंगी और केशव देव मौर्य को एक फॉर्च्यूनर गिफ्ट करेंगी.
मिलकर लड़ा था विधानसभा चुनाव
दरअसल, हाल ही में हुए उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में महान दल ने सपा के नेतृत्व वाले विपक्षी खेमे के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. दोनों दलों के नेता एक मंच भाजपा को उखाड़ फेंकने का दंभ भरते नजर आए थे. लेकिन चुनाव के नतीजे इसके उलट आए और भाजजा को जीत मिली.
बेहद दिलचस्प है फॉर्च्यूनर का किस्सा
सपा और महान दल के गठबंधन के बाद दिवाली पर सपा ने केशव देव मौर्य को फॉर्च्यूनर गाड़ी गिफ्ट की थी. चुनाव बीतने के बाद दोनों की राहें जुदा हो गई और महान दल ने सपा से गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया. गठबंधन तोड़ने से नाराज सपा ने उनसे गाड़ी वापस मांग ली.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










