
भाजपा नेता दिलीप घोष 61 की उम्र में लेंगे साफ फेरे, होने वाली दुल्हन भी है पार्टी की कार्यकर्ता
AajTak
दिलीप, अपनी भावी पत्नी रिंकू और ससुराल वालों के साथ 3 अप्रैल को ईडन गार्डन में केकेआर का मैच देखने भी पहुंचे थे. रिंकू का बेटा भी स्टेडियम में उनके साथ मौजूद था. इसके बाद ही उनके जीवन की इस नई पारी को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं.
क्या दिलीप घोष शादी करने जा रहे हैं? सूत्रों के मुताबिक बंगाल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध सकते हैं. लेकिन दुल्हन कौन है? रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन का नाम रिंकू मजूमदार है. अब आप जानना चाहते होंगे कि दिलीप की इस दुल्हन से मुलाकात कैसे हुई? तो आपको बता दें कि रिंकू मजूमदार भाजपा की लंबे समय से कार्यकर्ता हैं, उन्होंने महिला मोर्चे की जिम्मेदारी भी बखूबी संभाली है. उन्होंने पार्टी में ओबीसी मोर्चा और हथकरघा प्रकोष्ठ के साथ-साथ विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं.
दिलीप, अपनी भावी पत्नी रिंकू और ससुराल वालों के साथ 3 अप्रैल को ईडन गार्डन में केकेआर का मैच देखने भी पहुंचे थे. रिंकू का बेटा भी स्टेडियम में उनके साथ मौजूद था. इसके बाद ही उनके जीवन की इस नई पारी को लेकर चर्चाएं शुरू हुईं. जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दिलीप घोष अपने न्यूटाउन स्थित आवास पर रिंकू मजूमदार के साथ सात फेरे लेने वाले हैं. कई रिपोर्टों के अनुसार, घोष ने खुलासा किया कि पिछले लोकसभा चुनावों में उनकी हार के बाद रिंकू ने उनसे शादी का प्रस्ताव रखा था.
यह भी पढ़ें: 'पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों की सुरक्षा सुनिश्चित करें', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर बोली बांग्लादेश की यूनुस सरकार
रिंकू ने दिलीप के सामने रखा शादी का प्रपोजल दिलीप के करीबी लोगों के अनुसार, जब वह लोकसभा चुनाव हारने के बाद थोड़ा उदास थे, तो रिंकू ही पहली व्यक्ति थीं जिन्होंने प्रस्ताव दिया था कि वे दोनों साथ मिलकर परिवार शुरू करें. उन्होंने बताया था कि अब वह भी जीवन में अकेली हैं और दिलीप के साथ रहना चाहती हैं. दिलीप ने पहले तो शादी करने से मना कर दिया, लेकिन बाद में अपनी मां के आग्रह पर दोबारा विचार करने के लिए राजी हो गए. धीरे-धीरे उन्हें लगा कि जीवन का यह चक्र भी पूरा होना चाहिए.
यह शादी अत्यंत निजी रहेगी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी लोग ही शामिल होंगे. रिंकू तलाकशुदा हैं और उनका एक बेटा है जो आईटी सेक्टर में काम करता है. लोकसभा से लेकर विभिन्न चुनावों में हम दिलीप घोष को दबंग मूड में देख चुके हैं. इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने भी दिलीप घोष को बधाई दी है. कुणाल घोष और देबांगशु जैसे टीएमसी नेताओं ने उन्हें जीवन की नई पारी शुरू करने पर शुभकामनाएं दी. दिलीप घोष से मीडिया ने इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने अपने अनोखे अंदाज में कहा, 'क्यों, क्या मैं शादी नहीं कर सकता? क्या शादी करना अपराध है?'
यह भी पढ़ें: हिंसा, पलायन, घोटाले का जाल... चुनाव से 11 महीने पहले चक्रव्यूह में फंसी बंगाल CM ममता बनर्जी?

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








