
भाजपा का पार्षद हूं, मेरा चालान काटोगे... जब तेवर दिखाते हुए पुलिस से भिड़ गया शख्स, Video वायरल
AajTak
यूपी के मेरठ में एक व्यक्ति चालान किए जाने को लेकर पुलिस से भिड़ गया. इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में सुना जा सकता है, वह व्यक्ति पुलिस से कहता है कि मैं भाजपा का पार्षद हूं, मेरा चालान काटोगे. इस मामले में एसपी ट्रैफिक ने कहा कि प्रदेश शासन के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस शालीनता से कार्रवाई कर रही है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में खुद को भाजपा का पार्षद बताते हुए एक शख्स पुलिस वालों से उलझता नजर आ रहा है. वीडियो में वह शख्स कह रहा है कि मैं भाजपा का पार्षद हूं, मेरा चालान काटोगे. इसी के साथ वह पुलिस वालों को धमकी भी देता है, जबकि पुलिस वाले कहते सुनाई दे रहे हैं कि आपने हेलमेट नहीं लगाया है.
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिखने वाले व्यक्ति का नाम मनोज सैनी बताया जा रहा है. उसकी पत्नी रेनू मेरठ के खजौली वार्ड नंबर 38 से भाजपा से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ी थीं. बताया जा रहा है कि वह चुनाव हार गईं. इसके बावजूद मनोज सैनी खुद को पार्षद बताते हुए पुलिसकर्मियों को धमकी देने लगा.
यहां देखें वीडियो
वायरल वीडियो मेरठ के कैंट इलाके का बताया जा रहा है. यहां हेलमेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. इसी को लेकर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी बीच स्कूटी से जाते हुए मनोज को पुलिस ने रोका और हेलमेट न लगाने की बात कही. पुलिस ने मनोज से लाइसेंस मांगा, उन्होंने लाइसेंस भी नहीं दिखाया. वीडियो में मनोज को सुना जा सकता है, जिसमें कहा कि 'यहां से आधा किलोमीटर दूर नगर निगम है और मेरा हेलमेट वहीं रखा है. मैं भाजपा का पार्षद हूं, तुम मेरा चालान काटोगे.'
मामले को लेकर क्या बोले एसपी ट्रैफिक?
इस मामले में मेरठ के एसपी ट्रैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से हमारे संज्ञान में आया है. उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जो लोग बगैर हेलमेट के चल रहे हैं, उनका चालान किया जा रहा है. जिस क्रम में यह वीडियो था, वीडियो में जो भी व्यक्ति दिखाई दे रहा है, उसका चालान कर दिया गया है. पुलिस को बता दिया गया है कि निष्पक्ष भाव से सभी के साथ शालीनतापूर्वक चालान की कार्रवाई की जाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










