
भागने की फिराक में था आतंकी हरविंदर रिंदा का गुर्गा तरनजीत, AGTF के एनकाउंटर में दो गोलियां लगने से हुआ घायल
AajTak
आरोपी गैंगस्टर तरनजीत सिंह करीब एक सप्ताह पहले ही पंजाब पुलिस के शिकंजे में आया था. पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ हत्या, अपहरण और वसूली जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं. पुलिस उसे हत्या के एक मामले में हथियार बरामद करने के लिए साथ लेकर गई थी.
भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी हरविंदर रिंदा का एक खास गुर्गा पंजाब में एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया. ये एनकाउंटर उस वक्त हुआ, जब पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) आरोपी गैंगस्टर को साथ लेकर हथियारों की तलाश में एक ठिकाने पर छापा मारने गई थी.
आरोपी गैंगस्टर तरनजीत सिंह करीब एक सप्ताह पहले ही पंजाब पुलिस के शिकंजे में आया था. पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ हत्या, अपहरण और वसूली जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं. हत्या के एक मामले में ही एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) आरोपी बदमाश तरनजीत सिंह को साथ लेकर हथियार बरामद करने के लिए मोहाली जिले के जीरकपुर गई थी.
जहां अचानक गैंगस्टर तरनजीत सिंह एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के जवानों को चकमा देकर भागने लगा. जवान फौरन हरकत में आ गए और उन्होंने जीरकपुर में रिंदा के खास गुर्गे तरनजीत का पीछा कर घेर लिया. और उसे सरेंडर करने के लिए कहा, मगर उसने पुलिस टीम की चेतावनी को अनदेखा कर भागना शुरू कर दिया.
इसके जबाव में पुलिस की एजीटीएफ टीम ने फायरिंग की. जिसमें रिंदा के गुर्गे गैंगस्टर तरनजीत सिंह को दो गोलियां लगीं और उसे पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर लिया. घायल बदमाश को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज किया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी तरनजीत सिंह के खिलाफ आधा दर्जन हत्या के मामलों के अलावा अपहरण और फिरौती के मामले भी दर्ज हैं. वो जीरकपुर में पुलिस को चकमा देकर भागना चाहता था. लेकिन पुलिस ने उसकी कोशिश को नाकाम कर दिया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हत्या के एक मामले में पुलिस को हथियार की तलाश थी. वो हथियार आरोपी यानी गैंगस्टर तरनजीत सिंह ने जीरकपुर के पीर मुछल्ला में ही छिपाए हुए थे. उसी जगह पर पुलिस गैंगस्टर को लेकर गई थी. आतंकी तरनजीत सिंह कुख्यात अपराधी सोनी खत्री का करीबी भी बताया जाता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










