
भाकपा माओवादी में भर्ती सेल चला रहे थे दो सक्रिय सदस्य, गिरफ्तार
AajTak
पुलिस ने जिन दो को गिरफ्तार किया है, उनमें भाकपा माओवादी संगठन की जोनल कमेटी सदस्य महाराज प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक दस्ते के सक्रिय सदस्य एतवा मुंडा और गालु मुंडा शामिल हैं.
झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में भाकपा माओवादी संगठन के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जिन दो को गिरफ्तार किया है, उनमें भाकपा माओवादी संगठन की जोनल कमेटी सदस्य महाराज प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक दस्ते के सक्रिय सदस्य एतवा मुंडा और गालु मुंडा शामिल हैं. दोनों पर नीमडीह क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में शामिल होने का भी आरोप है. जानकारी के मुताबिक एतवा और गालु मुंडा कुचाई थाना क्षेत्र के रोलाहातु गांव के रहने वाले हैं. इन दोनों पर आरोप है कि वे नीमडीह क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ में भी शामिल थे. पुलिस का कहना है कि दोनों ने टोकलो, पैदमपुर, लांजी, रोलाहातु और दड़कदा में संगठन का विस्तार किया था. इन क्षेत्रों में वे लोगों को बरगलाने का भी काम करते थे. युवकों को संगठन से जोड़ने का भी काम इन दोनों की ओर से किया जा रहा था.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










